फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यश चोपड़ा के जन्मदिन पर चाहने वालों को मिलेगा खास तोहफा, सामने आएगी टाइगर 3 की पहली झलक

Fri, 21 Aug 2020 04:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 21 Aug 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra To Announce Salman Katrina Tiger 3 on Yash Chopra 88th Birthday
यशराज और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह का दिन जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, फिल्म दर्शकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। और, ये बेचैनी खासतौर से उस एलान को लेकर है जो यशराज फिल्म्स की तरफ से आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर को करने वाले हैं।

Aditya Chopra To Announce Salman Katrina Tiger 3 on Yash Chopra 88th Birthday
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

सूत्र बताते हैं कि यश चोपड़ा की 88वीं जयंती पर इस साल उनकी बनाई कंपनी यशराज फिल्म्स ने एक बड़े एलान की तैयारी कर रखी है। इस एलान के दौरान यशराज फिल्म्स की तरफ से कई नई और मेगा बजट फिल्मों की रूपरेखा सामने आने वाली है। इन नई फिल्मों में जिस एक फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा अभी से हो रही है, वह फिल्म है टाइगर 3, जिसे आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ बनाने का इरादा पक्का कर लिया है। फिल्म के निर्देशन के लिए मनीष शर्मा का नाम पक्का हो जाने की चर्चा भी जोरों पर है।

Aditya Chopra To Announce Salman Katrina Tiger 3 on Yash Chopra 88th Birthday
फिल्म टाइगर जिंदा है का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की अंदर की खबर रखने वाले सूत्र बताते हैं कि आदित्य चोपड़ा अपने पिता के इस जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स की भविष्य में प्रस्तावित फिल्मों की पूरी सूची सार्वजनिक करने वाले हैं। वह 27 सितंबर को वाईआरएफ प्रोजेक्ट 50 की शुरुआत करेंगे और इस दिन जिस एक फिल्म की घोषणा सौ फीसदी तय हो चुकी है, वह है टाइगर 3।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Chopra To Announce Salman Katrina Tiger 3 on Yash Chopra 88th Birthday
tiger zinda hai

पता चला है कि इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने बहुत ही विशाल पैमाने पर बनाने की तैयारी की है और फिल्म को लेकर जो योजनाएं पता चल रही हैं, उनके मुताबिक ये फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे भव्य फिल्म होगी। इस दिन आदित्य चोपड़ा फिल्म से जुड़ा एक खास लोगो या इसका फर्स्ट लुक भी सलमान व कटरीना के प्रशंसकों की खातिर रिलीज करने की तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aditya Chopra To Announce Salman Katrina Tiger 3 on Yash Chopra 88th Birthday
tiger zinda hai

वाईआरएफ प्रोजेक्ट 50 को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है और 27 सितंबर को घोषित हो सकने वाली फिल्मों को लेकर अब भी काफी तुक्के लगाए जा रहे हैं। लेकिन, जिस एक फिल्म की बात पूरी तरह पक्की पानी जा रही है वह सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 है।

पढ़ें: पीएम मोदी और रजनीकांत के नक्शेकदम पर चले अक्षय कुमार, किया ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed