फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: दिवंगत अभिनेता के परिवार के वकील का दावा, रिया चक्रवर्ती को लिया जा सकता है हिरासत में

Fri, 21 Aug 2020 04:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh said Rhea Chakraborty likely to be custody for interrogation
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सीबीआई पूरी तरह से जुट गई है। मुंबई पहुंचकर सीबीआई हर पहलू की जांच कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। इस बीच दिवंगत अभिनेता के पिता के वकील ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया जा सकता है।

Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh said Rhea Chakraborty likely to be custody for interrogation
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह हैं। पिछले महीने केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया था और उसके पैसे भी हड़पने की कोशिश की थी। इस बीच विकास सिंह ने मीडिया से बात की और बताया है कि पूछताछ के लिए रिया चक्रव्रती को हिरासत में लिया जा सकता है।

Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh said Rhea Chakraborty likely to be custody for interrogation
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच प्रोफेशनल दुश्मनी के पहलू से भी होगी। हमने इसे नहीं छोड़ा है। हमने इस पर ज्यादा जोर इसलिए नहीं डाला क्योंकि हमें इस बारे में सीधे तौर पर कोई जानकारी नहीं थी। विकास सिंह से जब पूछा गया कि क्या रिया चक्रवर्ती को भी जांच के लिए हिरासत में लिया जाएगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, चांस हैं कि रिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh said Rhea Chakraborty likely to be custody for interrogation
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के खिलाफ और अपने खिलाफ पटना में दर्ज हुए मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से अपील की थी कि फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच मुंबई पुलिस से करवाई जाए और पटना में दर्ज हुए उनके खिलाफ मामले को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की इस याचिका को खारिज कर दिया और सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh said Rhea Chakraborty likely to be custody for interrogation
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

वहीं सीबीआई की ओर से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची थी और आज सुबह से सीबीआई की टीम एक्शन मोड में है। जांच टीम ने इस केस से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस कड़ी में सीबीआई ने सबसे पहले दिवंगत अभिनेता के कुक नीरज से पूछताछ की। नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे जूस मांगा था। वह जूस लेकर सुशांत को देने गए थे। जिसके बाद अभिनेता ने दरवाजा बंद कर लिया था। उनकी आखिरी बार बात यही हुई थी। मुंबई और बिहार पुलिस ने भी नीरज से पूछताछ की थी।

पढ़ें: पीएम मोदी और रजनीकांत के नक्शेकदम पर चले अक्षय कुमार, किया ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed