{"_id":"5de617098ebc3e54cd44cc41","slug":"aditya-datt-directed-commando-3-is-highest-opening-movie-of-vidyut-jamwal-co-starring-adah-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कमांडो 3' बनी विद्युत के करियर की सबसे कामयाब फिल्म, मुंबई में शुरू हुई जश्न की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कमांडो 3' बनी विद्युत के करियर की सबसे कामयाब फिल्म, मुंबई में शुरू हुई जश्न की तैयारी
दुनिया भर में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन के रूप में शोहरत बटोरने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल की नई फिल्म कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफिस पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। ये फिल्म विद्युत के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है। बहुत कम थिएटरों में रिलीज होने के बाद भी कमांडो 3 ने रिलीज के पहले चार दिन में ही करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कामयाबी का जश्न मंगलवार को धूमधाम से मुंबई में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
2 of 4
Commando 3
- फोटो : amar ujala, mumbai
रविवार को दिन विद्युत जामवाल, अदा शर्मा और अंगीरा धर की फिल्म कमांडो 3 के लिए लाजवाब रहा। इस दिन फिल्म के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले 75 फीसदी का उछाल आया और इसने सात करोड़ 95 लाख रुपये की कमाई कर डाली। फिल्म को पहले दिन औसत ओपनिंग मिली थी और इसका पहले दिन का कलेक्शन चार करोड़ 74 लाख रुपये ही रहा। सोमवार को फिल्म ने अपनी रफ्तार कायम रखते हुए तीन करोड़ 42 लाख रुपये और कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 21 करोड़ 75 लाख रुपये हो चुका है।
3 of 4
Commando 3
- फोटो : Social Media
फिल्म ने शनिवार को अपना कलेक्शन बेहतर करते हुए पांच करोड़ 64 लाख रुपये किया था, लेकिन रविवार के कलेक्शन ने खुद फिल्म के निर्माताओं को चौंका दिया। फिल्ममेकर्स को इस फिल्म के पहले वीकएंड में करीब 15 करोड़ का कारोबार करने की उम्मीद थी लेकिन फिल्म ने शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को मिलाकर से उम्मीद कहीं ज्यादा 21 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई कर डाली। कमांडो 3 इस फ्रेंचाइजी की पहले की दोनों फिल्मों कमांडो 1 और कमांडो 2 से भी बेहतर कलेक्शन करने में सफल रही है और इसने पहले वीकएंड में ही अपनी मेकिंग और प्रचार का खर्चा निकालकर निर्माताओं को मुनाफा दे दिया है। अमर उजाला रिव्यू में कमांडो 3 को तीन स्टार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Vidyut Jammwal
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मंगलवार की शाम जुहू के एक क्लब में इकट्टा हो रही है। इस जश्न में फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने करीबियो और मीडिया की दिग्गज हस्तियों को भी न्योता भेजा है। सूत्र बताते हैं कि विपुल इस जलसे में अपनी अगली फिल्मों के बारे में भी कुछ चौंकाने वाले ऐलान कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।