सिंगर और इंडियल आइडल शो के होस्ट आदित्य नारायण आज (1 दिसंबर) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य और श्वेता अग्रवाल कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद इस साल दोनों ने परिवार की अनुमति से शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। आदित्य और श्वेता की शादी का न्यौता कई वीआईपी गेस्ट्स को दिया गया है। तो जाहिर सी बात है शादी का कार्ड भी बेहद खास ही होगा।
आदित्य नारायण की शादी में नजर आएंगे VIP गेस्ट, शादी का कार्ड भी है बेहद खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य नारायण ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि वो दोनों दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। सभी को उनकी शादी के बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में मेहमानों की लिस्ट और शादी की कार्ड पर भी सभी की नजरें बने होना लाजिमी है।
आदित्य नारायण के एक फैनक्लब के द्वारा उनकी शादी का कार्ड शेयर किया गया है। ये शादी का कार्ड बेहद खास और खूबसूरत है। इस शादी के कार्ड में ऊपर की तरफ दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा और कार्ड खोलने पर एक महल नजर आ रहा है। दोनों की शादी का कार्ड काफी खूबसूरत है।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
आदित्य नारायण की शादी के बाद 2 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है। जिसमें कई वीआईपी गेस्ट भी शामिल होने वाले हैं। जिनमें से एक पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं। हालांकि इस शादी को बेहद सिंपल तरीके से रखे जाने की बातें कही जा रही थीं। आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शादी में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है।
बता दें कि आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें दोनों दुल्हा दुल्हन बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि श्वेता और आदित्य की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई। करीब 10 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया है।
पढ़ें: शादी के बंधन में बंधने जा रहे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, सामने आईं तस्वीरें