फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरा हनीमून मनाने यहां पहुंचे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे प्यार

Wed, 13 Jan 2021 03:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 13 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan and Shweta Agarwal second honeymoon in Sula vineyards romantic photos goes viral
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे के मशहूर होस्ट और बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण इन दिनों पत्नी श्वेता के साथ अपनी शादी और हनीमून इंजॉय कर रहे हैँ। बता दें कि शादी के 15 दिन बाद आदित्य हनीमून के लिए श्वेता को लेकर कश्मीर की वादियों में गए थे। उनकी कश्मीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि आदित्य और श्वेता का हनीमून पीरियड अभी भी खत्म नहीं हुआ है और एक बार फिर दोनों सुला वाइनयार्ड्स में अपना दूसरा हनीमून मना रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Aditya Narayan and Shweta Agarwal second honeymoon in Sula vineyards romantic photos goes viral
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram

बता दें कि सुला वाइनयार्ड्स नासिक में हैं और वाइन के शौकीनों की ये फेवरेट जगह हैं। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पत्नी श्वेता के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- 'सुला वाइनयार्ड्स को एक्सप्लोर कर रहा हूं अपनी पार्टनर इन क्राइम और पार्टनर इन वाइन श्वेता अग्रवाल के साथ'। इस तस्वीर में श्वेता हाथ में वाइन का गिलास पकड़े नजर आ रही हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial)

Aditya Narayan and Shweta Agarwal second honeymoon in Sula vineyards romantic photos goes viral
आदित्य नारायण की शादी का कार्ड - फोटो : Instagram

बता दें कि ये आदित्य और श्वेता का दूसरा हनीमून है और आदित्य तीसरे हनीमून की भी प्लानिंग कर रहे हैं। पहला हनीमून उन्होंने गुलमुर्ग  में मनाया और दूसरा हनीमून वो सुला वाइनयार्ड्स मे मना रहे हैं। अब तीसरे हनीमून के लिए आदित्य श्वेता के साथ शिलिम जाएंगे। एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि, 'हमारे लिए हर हफ्ते मुंबई में रहना जरुरी है, इसलिए हमने तय किया है कि हम तीन छोटी छोटी छुट्टियों पर जाएंगे। इसमें शिलिम, सुला वाइनयार्ड्स और गुलमुर्ग शामिल है'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan and Shweta Agarwal second honeymoon in Sula vineyards romantic photos goes viral
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adityanarayanofficial

गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन
Aditya Narayan and Shweta Agarwal second honeymoon in Sula vineyards romantic photos goes viral
आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसमे कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया था जिनमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed