मशहूर सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य और श्वेता ने इस्कॉन मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के सामने सात फेरे लिए। अब इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें आदित्य और श्वेता दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग लिए सात फेरे, दूल्हा- दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आई पहली तस्वीर में आदित्य श्वेता का का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला और चेहरे पर दिख रही चमक से साफ पता चल रहा है कि दोनों ही कितने खुश हैं। दूल्हा बने आदित्य हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं दुल्हन के लिबास में श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी भी साथ में बेहद कमाल की लग रही है।
A post shared by Aditya and shweta biggest fc (@simrandeep940)
आदित्य ने अपनी शादी के लिए क्रीम रंग की शेरवानी पर गोल्डन वर्क चुना। तो वहीं श्वेता ने भी क्रीम और गोल्डन के कॉम्बिनेशन में ही लहंगा पहना है। जहां आदित्य एकदम राजकुमार की तरह लग रहे हैं। तो वहीं श्वेता भी लहंगे के साथ कुंदन की हैवी ज्वैलरी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।
A post shared by Aditya Naraya is my life ❤️❤️ (@adiholic_puja)
बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया। जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए हैं। वहीं शादी के बाद 2 दिसंबर को एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया है। जिनमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं।
गौरतलब है कि श्वेता और आदित्य की मुलाकात 'शापित' के सेट पर हुई थी। यहीं से इन दोनों की दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया है। जिसके बाद घर परिवार की सहमति से दोनों शादी के बंधन में बंधे।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में ली दीपिका से ज्यादा फीस, बड़े बड़े कलाकारों की चमक कर दी फीकी