फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी का किया एलान, इस महीने लेंगे सात फेरे

Wed, 04 Nov 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 04 Nov 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
shweta agrawal Aditya Narayan announces marriage with girlfriend in december
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adityanarayanofficial

आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। पिछले दिनों नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल के बाद अब गायक आदित्य नारायण ने अपनी शादी का एलान कर दिया है। आदित्य की शादी की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं उन्होंने एक पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को खुशखबरी दी है।

shweta agrawal Aditya Narayan announces marriage with girlfriend in december
आदित्य नारायण - फोटो : instagram: adityanarayanofficial

आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने श्वेता के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस दौरान आदित्य ने नीले रंग की शर्ट पहनी है वहीं श्वेता ने पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस कैरी की है। तस्वीर में दोनों कपल गोल सेट करते नजर आ रहे हैं।

shweta agrawal Aditya Narayan announces marriage with girlfriend in december
आदित्य नारायण - फोटो : इंडियन आइडल

तस्वीर के साथ आदित्य ने लिखा कि ‘हम शादी कर रहे हैं। मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब लड़का हूं, जिसे श्वेता मिली, मेरी सोलमेट। 11 साल पहले और हम। आखिरकार दिसंबर के महीने में हम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम दोनों ही काफी निजी लोग हैं। ऐसा मानते हैं कि एक व्यक्ति की निजी जिंदगी को निजी रखना चाहिए। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से विदा ले रहा हूं। दिसंबर में मिलते हैं। कहा था न, कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पे हमको यकीन है।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We are getting married! ❤️ I am the luckiest man alive to have found Shweta, my soulmate, 11 years ago & we are finally tying the knot in December. We are both extremely private people & believe that it’s best to keep one’s private life, well, private. Taking a break from social media for shaadi prep. See you in December 🙏🏼 P.S. कहा था ना.. कभी ना कभी तो मिलोगे कहीं पे हमको यक़ीन है 😋

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta agrawal Aditya Narayan announces marriage with girlfriend in december
आदित्य नारायण - फोटो : instagram/adityanarayanofficial

आदित्य नारायण के पोस्ट से जाहिर है कि शादी की सभी रस्में बहुत निजी तरीके से होंगी और इसमें चंद लोग ही शामिल होंगे। कोरोना काल की वजह से आदित्य और श्वेता के परिवार के सीमित लोग पहुंचेंगे। खबरें ऐसी थीं कि आदित्य और उनके पिता उदित नारायण ने योजना बनाई है कि वह शादी का रिसेप्शन तब रखेंगे जब देश में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। 

विज्ञापन
shweta agrawal Aditya Narayan announces marriage with girlfriend in december
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : फाइल

बता दें कि आदित्य और श्वेता पहली बार विक्रम भट्ट की फिल्म 'शापित' के दौरान मिले थे। फिल्म के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्रेम हुआ। 11 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि इस बीच आदित्य और श्वेता के बीच ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed