बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती रहती हैं। सुहाना खान के चाहने वाले उनकी तस्वीरों को भी खूब पसंद करते रहते हैं, लेकिन इन दिनों सुहाना खान की कजिन बहन सुर्खियों में हैं।
खूबसूरती में सुहाना से कम नहीं गौरी खान की भतीजी, देखें आलिया छिब्बा की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान की कजिल बहन का नाम आलिया छिब्बा। आलिया छिब्बा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बा की बेटी हैं। दो नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई फिल्मी सितारें, दोस्तों और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आलिया छिब्बा ने भी शाहरुख खान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
आलिया छिब्बा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में शाहरुख खान और उनके छोटे बेटे अबराम के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। गौरतलब है कि आलिया छिब्बा भी अपनी कजिन बहन सुहाना खान की तरह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार आलिया छिब्बा एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें कई ब्रांड के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। इतना ही नहीं आलिया छिब्बा ने कोरोना महामारी के समय कई मास्क डिजाइन किए हैं। बीते साल आलिया अपनी शादी की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने पिछले साल कोलकाता में शादी की थी। आलिया की शादी की काफी चर्चा हुई थी।
आलिया छिब्बा भी खूबसूरती में सुहाना खान से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। सोशल मीडिया में साझा की गई उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया छिब्बा के चाहने वाले भी काफी लोग हैं। उनकी तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
पढ़ें: 'स्टाइल' फिल्म से मशहूर हुए थे साहिल खान, फिल्मों से दूर अब जीते हैं ऐसी जिंदगी