{"_id":"611f3a1024eff22e3b552c27","slug":"aditya-narayan-headed-to-maldives-with-wife-shweta-after-wrap-up-of-indian-idol-share-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेकेशन टाइम: इंडियन आइडल खत्म होते ही पत्नी श्वेता के साथ मालदीव निकले आदित्य नारायण, साझा की क्यूट सेल्फी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेकेशन टाइम: इंडियन आइडल खत्म होते ही पत्नी श्वेता के साथ मालदीव निकले आदित्य नारायण, साझा की क्यूट सेल्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य, श्वेता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मशहूर शो इंडियन आइडल के सीजन 12 का 15 अगस्त को समापन हो गया। इस शो के विजेता पवनदीप राजन घोषित हुए वहीं सायली कांबले और अरुणिता कांजीलाल रनरअप घोषित की गईं। अब शो के खत्म होने के बाद से इसके जजेज और कंटेस्टेंट अपने अपने सफर पर आगे निकल गए हैं। शो को होस्ट आदित्य नारायण भी शो खत्म होने के बाद छुट्टिया मनाने अपनी पत्नी के साथ मालदीव निकल चुके हैं।
पत्नी के साथ घूमने निकले आदित्य नारायण
आदित्य सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर शानदार तस्वीरें साझा करते हैं। शादी के बाद वो अक्सर पत्नी श्वेता संग रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हैं जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मालदीव वेकेशन की तस्वीरें साझा कीं हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
आदित्य ने तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यहां का मौसम बिल्कुल सही है और इस माहौल में बहुत अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अपने लोगों के साथ कहीं शानदार जगह पर वक्त बिताना काफी अच्छा होता है। इस तस्वीर में आदित्य जहां बाथरोब में नजर आ रहे हैं तो वहीं श्वेता ब्लू आउटफिट में दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है।
3 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि कुछ समय पहले आदित्य ने कहा था कि वो जल्द ही होस्टिंग छोड़ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कह दिया था कि वो टीवी से ब्रेक ले लेंगे और जब उन्होंने टीवी पर काम शुरू किया था तो वो बहुत छोटे थे और अब अगले साल जब वो इसे छोड़ देंगे तो एक बाप बन जाएंगे। हालांकि इस बात का लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया है। लोगों ने यह अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। इसी बात पर आदित्य ने सफाई पेश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
एक बातचीत के दौरान आदित्य ने कहा, 'अगर ऐसा होगा तो हम घोषणा करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि जितना भी समय हमारे पास है और जो भी रोमांस हो रहा है, वो तो होना ही है। लेकिन मेरा मानना है कि इसे गलत समझा गया, ऐसे कि जैसे कुछ हुआ है। मैं बस इतना कह रहा था, कि मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। मैंने शादी कर ली, एक नया घर खरीद लिया और अब मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
- फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक निजी कार्यक्रम में सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी और शादी से पहले 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।