फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में नही आईं नेहा कक्कड़ तो नाराज हुए आदित्य नारायण, मजाकिया तौर पर सुनाई ये बातें

Sun, 20 Dec 2020 03:20 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Dec 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
aditya narayn is upset with neha kakkar for not coming in his wedding and said what here you know
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

इंडियन आइडल सीजन 12 के हॉस्ट आदित्य नारायण और जज नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने-अपने प्रेमियों से शादी की है। दोनों ही एक दूसरे की शादी में नहीं जा पाए थे, जिस पर आदित्य नारायण ने चुटकी लेते हुए अपनी नाराजगी जताई है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

aditya narayn is upset with neha kakkar for not coming in his wedding and said what here you know
aditya narayan - फोटो : instagram fan page

हाल ही में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने अपने जीवनसाथी के साथ सात बंधों में बंधे हैं। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की शादी में नहीं जा पाए थे। इस प्रोमो वीडियो में आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़ से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जिन्हें मैंने अपनी शादी में तो बुलाया लेकिन, वह मेरी खुशी अपनी आंखों से नहीं देखना चाहती थीं. 'जलकुकड़ी' जज नेहा कक्कड़" आदित्य के इतना कहते ही विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया खूब हंसने लगते हैं।

aditya narayn is upset with neha kakkar for not coming in his wedding and said what here you know
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

वहीं नेहा कक्कड़ ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि हां जैसे तुम मेरी शादी में आए थे, कहां थे तुम, आए ही नहीं. तुम आए क्या? नेहा के इस सवाल पर आदित्य शाहरुख खान का डायलॉग मारने लगते हैं। इसके अलावा आदित्य नारायण ने यह भी कहा कि हिमेश रिशमिया के पड़ोसी वाली शादी में कंगाली छाई हुई थी। वहां मेहमान खुद अपने चिप्स, बूंदी और समोसे लेकर आए थे। इस पर नेहा कक्कड़ रिएक्ट करके बोलती हैं कि क्या बकवास कर रहे हो? 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayn is upset with neha kakkar for not coming in his wedding and said what here you know
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath

बता दें कि आदित्य नारायण ने अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल के साथ एक दिसंबर को शादी की थी। श्वेता और आदित्य पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे और शादी करने का प्लान बना चुके थे। वहीं नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत से 26 अक्तूबर को शादी की थी। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत भी रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन
aditya narayn is upset with neha kakkar for not coming in his wedding and said what here you know
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बंप के साथ खड़ी नजर आ रही थीं। इसी के साथ कैप्शन में लिखा था ख्याल रखिया कर। अब इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि नेहा कक्कड़ मां बनने वाली हैं, इसलिए उन्होंने आनन-फानन में शादी की। हालांकि बाद में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी नई एलबम का पोस्टर शेयर किया और सभी कयासों को पूरी तरह से खारिज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed