इन दिनों भोजपुरी फिल्मों और गानों का बोलबाला है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों जब भी साथ दिखे हैं धमाल मचा दिया। तो चलिए दोनों का ऐसा ही एक सुपरहिट गाना दिखाते हैं।
निरहुआ के साथ मोनालिसा का बोल्ड अंदाज, ‘ना होश है ना खबर’ गाने को लोगों ने खूब किया पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्म राजा बाबू के इस गाने के बोल 'ना होश है ना खबर...' है। इसमें मोनालिसा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने की शुरुआत में उन्होंने रेड कलर की ग्लैमरस ड्रेस पहनी है। इसके अलावा उन्होंने नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस भी कैरी की। निरहुआ की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ नीले रंग की जैकेट पहनी हुई है।
गाने में दोनों सितारों का रोमांटिक अंदाज है। यूट्यूब पर अभी तक इसे 87 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। साल 2015 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी दर्शकों का पसंदीदा है। गाने को कल्पना और छोटे बाबा ने मिलकर गाया है। जबकि आजाद सिंह ने गीत लिखे हैं और इसका संगीत भी छोटे बाबा ने दिया है।
निरहुआ की बात करें तो वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से की। हालांकि इसमें वे सहायक किरदार में थे। आज की तारीख में निरहुआ भोजपुरी के सफल अभिनेताओं में हैं। साल 2015 में उन्होंने एक के बाद एक कुल पांच सफल भोजपुरी फिल्में दी थीं।
देश की अलग अलग भाषाओं में काम करके मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा ने अब अभिनय से किनारा करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने फैसला कर लिया है कि अगले साल वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और उससे पहले वह अपने बाकी सभी कामों को पूरा करेंगी। बताया जा रहा है कि नए सीरियल 'नमक इस्क का' के बाद वह कोई दूसरा नया प्रोजेक्ट नहीं ले रही हैं।