फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑटो रिक्शा से उतरती दिखाई दीं सनी लियोनी, अभिनेत्री ने लिखा - ट्रांसपोर्टेशन का सबसे बढ़िया तरीका

Sun, 20 Dec 2020 02:37 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Dec 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
sunny leone gets clicked getting down from auto said this is the best mode for transportation ever
सनी लियोनी - फोटो : Instagram - viralbhayani

बिग बॉस शो करने के बाद बॉलीवुड सेंसेशन सनी लियोनी को एक नई पहचान मिली थी। बिग बॉस शो के बाद सनी लियोनी को टीवी के कई हिट शो में हॉस्ट करने का मौका मिला और उनकी एक अलग पहचान इंडस्ट्री में बनी। सनी लियोनी बॉलीवुड में अपनी अदायगी की मिसाल भी पेश कर चुकी हैं। हाल ही में सनी लियोनी एक ऑटो-रिक्शा से उतरते हुए नजर आईं और पैपराजी के कैमरे ने उन्हें कैप्चर कर लिया।




View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

sunny leone gets clicked getting down from auto said this is the best mode for transportation ever
बेटी निशा के साथ सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी अपने पति और तीनों बच्चों के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलेस में रह रही थी ताकि कोरोना वायरस से अपने परिवार को बचा सके। हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोनी अपने परिवार के साथ वापस मुंबई लौटी हैं। पिछली रात सनी लियोनी बेहद आरामदायक कपड़ो में दिखाई दीं, मानो कहीं जाने के लिए जल्दी में हो। सनी लियोनी ने इस दौरान चेक डिजाइन में पजामा पहना हुआ था और अपना चेहरा एक स्कार्फ से ढका हुआ था। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देखने के बाद सनी लियोनी ने इस पर कमेंट किया कि बेस्ट मोड ऑफ ट्रांसपोर्टेशन।

sunny leone gets clicked getting down from auto said this is the best mode for transportation ever
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी के कमेंट करने के तुरंत बाद उनके फैन्स इस वीडियो पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि वो काफी दयालु और खूबसूरत हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत अच्छा व्यक्तित्व है। वहीं एक यूजर ने सनी लियोनी जमीन से जुड़ा इंसान बताया। मुंबई आने से पहले सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि अब घर वापसी करने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone gets clicked getting down from auto said this is the best mode for transportation ever
sunny leone - फोटो : instagram

सनी लियोनी ज्यादातर तो बोल्ड कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं लेकिन उनका देसी लुक जिसमें अनारकली कुर्ते से लेकर लहंगे तक में तैयार होती हैं काफी इंप्रेसिव होते हैं। पिछले दिनों सनी ने अपने फैंस को दिवाली की भी विशेज दी थीं। जिसके लिए वो आइस ब्लू कलर के कुर्ते और पैंट में तैयार थीं। इस पर बैक एंड फ्रंट पर प्रिंट बने थे। वहीं मैचिंग के दुपट्टे पर लैस वर्क किया गया था जबकि हाई हील्स के साथ सनी हमेशा की तरह मिनिमम मेकअप में पोज देती दिख रही थीं।

विज्ञापन
sunny leone gets clicked getting down from auto said this is the best mode for transportation ever
sunny leone - फोटो : instagram

वैसे सनी अपने फैंस को सरप्राईज देने के लिए ट्रेडिशनल कपड़ों में फोटोशूट करवाती हैं। पिछले साल दिवाली के मौके पर ग्रीन कलर के लहंगे में सनी का लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। सनी ने इस लुक ग्लैमरस टच देने के लिए लहंगे को ट्यूब टॉप के साथ पेयर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed