बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत हसिनाओं की कभी कमी नहीं रहीं। आज भी बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं तो वहीं कई हीरोइनों ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। सिर्फ इतना ही नहीं इन हीरोइनों ने ग्लैमर जगत के साथ-साथ भारत को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जो बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब विदेश में ही अपना जीवन गुजार रही हैं।
पिया का घर प्यारा लगेः वो एक्ट्रेसेज जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ भारत को कहा अलविदा और विदेश में बसाया घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने काफी लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। कल हो ना हो, वीर-जारा, कभी अलविदा ना कहना, क्या कहना और संघर्ष जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली प्रीति जिंटा अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ही रहती हैं। प्रीति ने साल 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी और शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और अमेरिका जाकर बस गई।
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज में से एक सेलिना ने कई हिट रोल किए हैं। उनकी फिल्म अपना सपना मनी मनी, गोलमाल रिटर्न्स और नो एंट्री को काफी पसंद किया गया था। सेलिना ने इन किरदारों से काफी सुर्खियों भी बटोरीं, लेकिन समय के साथ उन्हें रोल मिलने बंद हो गए। इसके बाद सेलिना ने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी कर ली। अब सेलिना अपने पति और तीन बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं।
मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड की दामिनी यानी मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्में तो कई कीं, लेकिन फिल्म दामिनी ने ही उन्हें बड़ा स्टार बनाया था। मीनाक्षी को दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के लिए भी याद किया जाता है। 80-90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की और लोगों को अपना दीवाना बना लिया। हालांकि मीनाक्षी ने एक समय के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और 1995 में इन्वेस्टमैंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में जाकर बस गईं।
मुमताज
गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की और अब वो लंदन में रह रही हैं। मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की जिसमें दो रास्ते, आपकी कमस, खिलौना, रोटी कपड़ा और मकान जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब जमती थी। हालांकि फिल्मों में लंबा समय बिताने के बाद मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अब वो लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।