हाल ही में कंगना रनौत अपने बोल्ड बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऋतिक रोशन के अलावा कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों की पोल खोल दी। एक ओर कंगना के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं 'सिमरन' के मेकर्स उनसे नाराज हैं।
पिता और कंगना के अफेयर पर पहली बार बोले सूरज पंचोली, बताया- 'मां पर क्या बीतती थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना की फिल्म 'सिमरन' 15 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स का मानना है कि फिल्म रिलीज से पहले कंगना का इतना बोल्ड होने ठीक नहीं है। मेकर्स को लगता है कि कंगना के इस इंटरव्यू के बाद लोग अब सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ को जानने में इंट्रेस्टेड हैं।
पढ़ें- PHOTOS: 14 साल छोटी लड़की से शादी कर रहे 'दिया-बाती...' के सूरज, हल्दी की रस्म में दिखा ये लुक
इसलिए मेकर्स ने उन्हें किसी भी इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बोलने से मना कर दिया है। अपूर्व असरानी की स्क्रिप्ट चुराने के आरोप के बाद अब कंगना के लिए कहा जा रहा है कि वो प्रमोशन में भी इंटरफेयर कर रही हैं।
पढ़ें- अपनी हर गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक मंदिर ले जाते थे अक्षय कुमार, वहां ले जाकर बोलते थे ये बात
वहीं हाल ही में स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम ने जब सूरज पंचोली से अपने पिता और कंगना के अफेयर के बारे में पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। उन्होंने बताया कि जब कंगना और उनके पापा का अफेयर था तब वो 15 साल के थे।
सूरज ने कहा, 'इन सब का असर मेरी मां जरीना वाहब पर हुआ। वो समय बहुत खराब था। मेरा पूरा घर तहस-नहस हो गया था। ये सब तब तक चलता रहा था जब तक कंगना का अफेयर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से शुरू हुआ।'