फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मलंग' ने दूसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, 'शिकारा' का भी जान लें कलेक्शन

Sun, 09 Feb 2020 10:51 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
aditya roy kapoor film malang and vidhu vinod chopra film shikara 2nd day box office collection
शिकारा और मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं । एक है आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की 'मलंग' और दूसरी है 'शिकारा' । 'शिकारा' को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है । यह फिल्म कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती है । दोनों फिल्मों को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं । जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया । 

aditya roy kapoor film malang and vidhu vinod chopra film shikara 2nd day box office collection
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'मलंग' की । फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब दूसरे दिन फिल्म के 5 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है । इस हिसाब से फिल्म ने दो दिन में 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।

aditya roy kapoor film malang and vidhu vinod chopra film shikara 2nd day box office collection
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं । उम्मीद की जा रही है कि 'मलंग' वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है । 'मलंग' को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं । यह एक सस्पेंस फिल्म है । 'मलंग' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है । जिसमें प्रोडक्शन कॉस्ट 40 करोड़ और प्रमोशन कॉस्ट 10 करोड़ है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya roy kapoor film malang and vidhu vinod chopra film shikara 2nd day box office collection
Shikara - फोटो : social media

फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन मिले हैं । अब बात करते हैं फिल्म 'शिकारा' की । फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा ने दो नए कलाकार सादिया और आदिल खान को लॉन्च किया है । फिल्म ने पहले दिन केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी । वहीं दूसरे दिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 2 करोड़ रुपये कमाएगी । 

विज्ञापन
aditya roy kapoor film malang and vidhu vinod chopra film shikara 2nd day box office collection
शिकारा - फोटो : Social Media

इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 3 करोड़ रुपये हो जाएगा । फिल्म को भारत में बेहद कम स्क्रीन मिली हैं । 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स' को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है । विधु विनोद चोपड़ा इसे अपने जीवन की घटनाओं जुड़ा हुआ बता रहे हैं और निर्देशक ने इस फिल्म से अपनी मां को ट्रिब्यूट दिया है ।  'शिकारा' में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के माइग्रेशन के वास्तविक फुटेज भी शामिल हैं । 

डंडे वाले बयान पर परेश रावल ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, कहा- 'कांग्रेस का आकार...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed