फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro In Dino: मेट्रो इन दिनों पर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sun, 02 Jul 2023 04:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jul 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapoor Sara Ali Khan metro In Dino New Updates Anurag basu film will release on this date
मेट्रो इन दिनों - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुराग बासु हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनके निर्देशन में बनी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। गैंगस्टर से लेकर मर्डर तक के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इन्हीं में से एक फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो भी थी, जिसकी वजह से वह लोगों के दिलों में अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे थे। फिल्म में धर्मेंद्र, शिल्पा शेट्टी, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रणौत और शरमन जोशी जैसे शानदार कलाकार थे। 


The Diplomat: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या प्रभास की फिल्म से होगा क्लैश?

Aditya Roy Kapoor Sara Ali Khan metro In Dino New Updates Anurag basu film will release on this date
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब 15 साल बाद, निर्देशक एक बार फिर मेट्रो शहर की कहानियों को दोहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2022 के दिसंबर में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख की स्टार कास्ट के साथ मेट्रो… इन दिनों की घोषणा की थी। एलान के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Aditya Roy Kapoor Sara Ali Khan metro In Dino New Updates Anurag basu film will release on this date
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट अब तय हो गई है। जानकारी के अनुसार अब यह गुड फ्राइडे के मौके पर रिलीज होगी। मेट्रो...इन दिनों को 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए बासु और प्रीतम फिर एक साथ आए हैं। इससे पहले दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapoor Sara Ali Khan metro In Dino New Updates Anurag basu film will release on this date
लूडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत जग्गा जासूस की असफलता के बाद यह बसु की रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। इस फिल्म पर कई वर्षों से काम चल रहा था। बीच में, बासु ने अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा के साथ लूडो बनाई थी, जिसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था।

विज्ञापन
Aditya Roy Kapoor Sara Ali Khan metro In Dino New Updates Anurag basu film will release on this date
टीम- आशिकी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो मेट्रो इन दिनों के बाद अनुराग आशिकी 3 का निर्देशन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाने वाले हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के नाम का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के लिए मेकर्स किसी नए चेहरे की तलाश में हैं। 
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed