फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films on Politicians: नेताओें की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में, बिग बी से लेकर नवाज तक ने दिखाया अदाकारी का दम

Sun, 02 Jul 2023 01:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jul 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
These Films are Based on Indian Politicians Sarkar Aandhi Emergency The Accidental Prime Minister
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी राजनीतिक शख्सियत पर फिल्म बनाई जा रही है। इससे पहले भी कई फिल्ममेकर्स नेताओं की कहानी को पर्दे पर उतार चुके हैं। आइए जानते हैं।


Bigg Boss OTT 2: आलिया सिद्दीकी ने पूजा भट्ट पर निकाला गुस्सा, बोलीं- मैं नहीं वह खेल रहीं विक्टिम कार्ड

These Films are Based on Indian Politicians Sarkar Aandhi Emergency The Accidental Prime Minister
'सरकार 3' फिल्म रिव्यू
सरकार

अमिताभ बच्चन अभिनीत सरकार लोगों को काफी पंसद आई थी। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने बनाया था। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। फिल्म में बिग बी ने कथित तौर पर बाला साहेब ठाकरे का किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

These Films are Based on Indian Politicians Sarkar Aandhi Emergency The Accidental Prime Minister
आंधी - फोटो : सोशल मीडिया
आंधी

साल 1975 में रिलीज हुई आंधी में संजीव कुमार और सुचित्रा सेन लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म कथित तौर पर इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म का गाना तुम आ गए हो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films are Based on Indian Politicians Sarkar Aandhi Emergency The Accidental Prime Minister
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी

देश में वर्तनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म भी बन चुकी है। यह पीएम मोदी की बायोपिक थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल निभाया था। हालांकि, वह इस किरदार में बिल्कुल भी फिट नजर नहीं आए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन
These Films are Based on Indian Politicians Sarkar Aandhi Emergency The Accidental Prime Minister
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के सेट की तस्वीर - फोटो : Facebook
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

इस लिस्ट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है। उनके जीवन पर आधारित फिल्म द एक्सीडेंटल  प्राइम मिनिस्टर बन चुकी है। फिल्म में उनका किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। फिल्म में अनुपम हूूबहू पूर्व पीएम की तरह नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी।
Tripti-Karnesh: 'वही करें, जिससे खुशी मिले', कर्णेश संग ब्रेकअप की खबरों के बीच तृप्ति ने दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed