बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की सुर्खियां जोरो पर हैं। दोनों के लिंकअप की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते वर्ष ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद करण जौहर के चैट शो में खुद आदित्य ने भी इस बात का संकेत दिया। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने यह जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है।
Aditya Roy Kapur: स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में साथ पहुंचे आदित्य-अनन्या, अफेयर की खबरों को फिर दी हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, खुद अनन्या और आदित्य ने अब तक इस बारे में चुप्पी साध रखी है। लेकिन, अब लग रहा है कि वह धीरे-धीरे इसे लेकर ओपन हो रहे हैं। हाल ही में दोनों को साथ में स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में शिरकत करते देखा गया है। डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में एक आर्कटिक मंकीज कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया।
अनन्या और आदित्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि, एक-दूसरे की स्टोरीज में दोनों नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन यह साफ-साफ पता चल रहा है कि दोनों एक ही लोकेशन पर हैं।
Thalapathy Vijay: राजनीति में प्रवेश की खबरों के बीच दलपति विजय से हुई बड़ी चूक, अब भरना होगा जुर्माना
मंगलवार को अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्पेन में आर्कटिक मंकीज के म्यूजिक कॉन्सर्ट को एंजॉय करती नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'आर्कटिक मंकीज जैसा कुछ भी नहीं, मेरा फेवरेट गाना'। वहीं, आदित्य रॉय कपूर ने भी उसी सिंगर के संगीत कंसर्ट का एक वीडियो साझा किया है।
Pran Death Anniversary: पान खाने के शौक ने बदल ली प्राण की किस्मत, मिली फिल्म और रातों-रात बन गए स्टार
आदित्य और अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सीक्रेट डेट का खुलासा कर दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर फिलहाल अनुराग बसु की आागामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में बिजी हैं। यह फिल्म 'लाइफ इन अ...मेट्रो' का सीक्वल है। वहीं अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी।
Remakes: कल्ट क्लासिक फिल्में 'मिली', 'बावर्ची' और 'कोशिश' के रीमेक की घोषणा, जल्द शुरू होगी यह जादुई यात्रा