फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajendra Kumar: नूतन के साथ फिल्में क्यों नहीं करते थे राजेंद्र? पुलिस की नौकरी छोड़ थामा था अभिनय का दामन

Wed, 12 Jul 2023 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Jul 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Kumar Death Anniversary Know Unknown facts about Actors love story with Nutan and career
राजेन्द्र कुमार - फोटो : amar ujala

इंडस्ट्री में एक से एक दिग्गज कलाकारों ने जन्म लिया है और अपनी पहचान बनाई है। 1960 और 70 के शानदार अभिनेताओं का जब कभी भी जिक्र आता है तो उनमें राजेंद्र कुमार का नाम जरूर शामिल रहता है। आज अभिनेता भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कीर्ति और यश उनकी फिल्मों के जरिए अब भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

Rajendra Kumar Death Anniversary Know Unknown facts about Actors love story with Nutan and career
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजेंद्र कुमार का जन्म 20 जुलाई 1929 को सियालकोट में हुआ था। फिल्मों के प्रति अपने बढ़ते रुझान को देखते हुए राजेंद्र ने अभिनय को ही अपना करियर भी बना लिया था। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दिलीप कुमार और नरगिस के साथ साल 1950 में रिलीज हुई फिल्म 'जोगन' से की थी। इस फिल्म में राजेंद्र के अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

 

Rajendra Kumar Death Anniversary Know Unknown facts about Actors love story with Nutan and career
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजेंद्र कुमार को हिंदी सिनेमा में 'जुबली कुमार' के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष के ठोकरें खाने पड़े थे।  राजेंद्र का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। पिता ने भी कपड़ों का बिजनेस शुरू किया, जो अच्छा चलने लगा था। इसके बाद राजेंद्र की भी पुलिस में सरकारी नौकरी लग गई थी, लेकिन ट्रेनिंग में जाने से दो दिन पहले वह एक्टर बनने का सपना लिए हुए मुंबई पहुंच गए। मुंबई आने के बाद राजेंद्र को पता लगा कि फिल्मों  की राह इतनी आसान नहीं है। शर्म के मारे उन्होंने घर न जाने का फैसला किया और मुंबई में ही संघर्ष करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajendra Kumar Death Anniversary Know Unknown facts about Actors love story with Nutan and career
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पर्सनल लाइफ की बात करें तो राजेंद्र कुमार नूतन को बहुत चाहते थे, लेकिन घर वालों ने उन्हें शादी की इजाजत नहीं दी थी। वह इस रिश्ते के टूटने से महीनों तक रोते रहे। रोने की वजह से अभिनेता की आंखों में बीमारी तक हो गई। नतीजा यह हुआ कि दोनों किसी भी बॉलीवुड फिल्म में साथ में काम नहीं करते थे। हालांकि, बाद में सावन कुमार ने दोनों को अपनी फिल्म में कास्ट किया था। फिल्म ‘साजन बिना सुहागन’ में राजेंद्र ने पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं, नूतन ने मां का रोल अदा किया था। 

विज्ञापन
Rajendra Kumar Death Anniversary Know Unknown facts about Actors love story with Nutan and career
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना की एंट्री से राजेंद्र कुमार का लोगों पर जादू कम होने लगा। अभिनेता को पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। अपने करियर में उन्होंने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज भले अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों ने आज भी उन्हें अमर किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed