बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपना जन्मदिन 16 नवंबर को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम किया है। आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नंवबर 1985 को मुंबई में हुआ था। उनकी पूरी पढ़ाई मुंबई से हुई है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य रॉय कपूर, रिया चक्रवर्ती से रहीं अफेयर की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य रॉय कपूर ने अपनी शुरुआत पढ़ाई मुंबई के जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से की थी। इस स्कूल से उनके सभी भाई-बहनों ने पढ़ाई की है। अपने स्कूल के दिनों में आदित्य रॉय कपूर क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही क्रिकेट की कोचिंग को छोड़ दिया। वह मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। अभिनेत्री विद्या बाल आदित्य रॉय कपूर की भाभी हैं।
फिल्मों में आने से पहले आदित्य रॉय कपूर ने वीजे (वीडियो जॉकी) के तौर पर लंबे समय तक काम किया था। वह 'चैनल वी इंडिया' में वीजे थे। वीजे के तौर पर दर्शकों ने आदित्य रॉय कपूर को खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया छोड़ बड़े पर्दे की ओर रुख करने का फैसला। आदित्य रॉय कपूर ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से की थी। यह साल 2009 में रिलीज हुई थी।
पहली ही फिल्म में आदित्य रॉय कपूर सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ पर्दे पर नजर आए।इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' में काम किया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार के बेटे का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म गुजारिश में काम किया थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में आईं रिया चक्रवर्ती के साथ भी आदित्य के अफेयर की खबरें थीं। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा।
आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2013 में मिली थी। साल 2013 में उनकी फिल्म आशिकी 2 आई। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म की न केवल कहानी को बल्कि गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आशिकी 2 के गाने लंबे समय तक सुपरहिट की लिस्ट में शामिल रहे थे। अब तक आदित्य रॉय कपूर 'दावत-ए-इश्क', 'फितूर', 'डियर जिंदगी', 'ओके जानू', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', 'कलंक' और 'मलंग' फिल्म में नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: क्लब में डांस कर आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा भोजपुरी की सुपरहिट हीरोइन का ये वीडियो