फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Roy Kapur: करियर में संघर्ष के दौरान किसी ने नहीं दिया साथ, नेपोटिज्म पर खुलकर बोले आदित्य रॉय कपूर

Thu, 27 Jul 2023 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 27 Jul 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur talks about nepotism in bollywood says my brother were not involved in my career journey
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वेब सीरीज में 'शान सेनगुप्ता' के किरदार के लिए उनकी काफी सराहना की गई। ओटीटी पर अभिनेता ने अपनी धाक जमा ली है। इस बीच उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संघर्षों, असफलताओं और बॉलीवुड में नेपोटिज्म का सामना करने पर भी बात की।

Aditya Roy Kapur talks about nepotism in bollywood says my brother were not involved in my career journey
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए आदित्य ने यह खुलासा किया कि वह अपने भाइयों के समर्थन के बिना बॉलीवुड में अपनी राह बनाते हुए फिल्में हासिल करने में कामयाब रहे। आदित्य ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोग जानते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक भूमिकाओं से की, जिसमें उनके भाई शामिल नहीं थे। जब उन्होंने अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई, तब तक वे तीन सहायक भूमिकाएं कर चुके थे, इसलिए लोगों के लिए उनकी फिल्मी यात्रा को देखना आसान है।

Varun Dhawan: वरुण धवन ने की साजिद नाडियाडवाला की जमकर तारीफ, भविष्य में साथ करने को लेकर कह दी यह बड़ी बात


 
Aditya Roy Kapur talks about nepotism in bollywood says my brother were not involved in my career journey
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑडिशन के दौरान रिजेक्शन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने खुलासा किया कि उन पर कभी भी इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि अस्वीकृति एक अभिनेता के जीवन का हिस्सा है और बेहतर होगा कि इसकी आदत डाल ली जाए। ऑडिशन के शुरुआती दिनों में बहुत रिजेक्शन मिले। मैं बहुत सी चीजों के लिए ऑडिशन देता था, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं निश्चित रूप से जानता था कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं। मैं एक आरजे था और मैं खुश था। मैं वास्तव में फिल्मों में कभी नहीं था। मेरे लिए यह संयोग से हुआ।

Kriti Sanon: कृति सेनन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, प्रोडक्शन हाउस के बाद लॉन्च किया ब्यूटी ब्रांड

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur talks about nepotism in bollywood says my brother were not involved in my career journey
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि वह कुछ ऑडिशन में जाते थे, क्योंकि लोग उन्हें बुलाते थे और वह अपना सर्वश्रेष्ठ देते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि कोई नहीं जानता कि कौन से अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में शुरुआती वर्षों में उन्हें अपने करियर को लेकर डर नहीं लगा। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कई रिजेक्शन का सामना किया है, लेकिन कभी इससे हताश नहीं हुए और न ही इसे नेपोटिज्म का हिस्सा माना। बस वह संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई।

Vicky Kaushal: 'कटरीना से बेहतर साथी नहीं मिल सकता', विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तरीफों के पुल

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur talks about nepotism in bollywood says my brother were not involved in my career journey
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस बीच आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' देखते हुए एक साथ देखा गया था। हालांकि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, दोनों ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है।

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अब 'गदर 2' के डायरेक्टर को बताया पिता समान, अनिल शर्मा को लेकर कह दी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed