फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल बड़ी मनीषा कोईराला के साथ इस एक्टर ने किया था डेब्यू, अब मिली करण जौहर की फिल्म

Fri, 26 Oct 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
aditya seal played villain karan johar student of the year 2
aditya seal - फोटो : social media

साल 2002 में विवादों में घिरी फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी (निर्देशक- शशिलाल नायर) का नन्हा हीरो आदित्य सील बड़ा होकर विलेन के रूप में आ रहा है। सील ने इस फिल्म में अपने से कहीं अधिक उम्र की मनीषा कोईराला के किशोरवय प्रेमी की भूमिका निभाई थी। 

aditya seal played villain karan johar student of the year 2
aditya seal - फोटो : twitter

बाद में वह सलाम इंडिया (2007) और पुरानी जींस (2014) में भी नजर आए मगर ये फिल्में चली नहीं और लोगों का ध्यान सील पर नहीं गया। निर्देशक अनुभव सिन्हा की 2016 में आई तुम बिन 2 में हीरो बनने के बावजूद उन्हें पहचान नहीं मिली। 

aditya seal played villain karan johar student of the year 2
aditya seal - फोटो : twitter

हाल में सील नमस्ते इंग्लैंड में आए लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिट गई। अब आदित्य सील ऐसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसमें उन्हें पूरा विश्वास है कि कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा। सील निर्माता करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर में मुख्य विलेन की भूमिका निभाने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya seal played villain karan johar student of the year 2
aditya seal - फोटो : twitter

उन्हें यह रोल ऑडिशन देकर मिला है और करण के बैनर काम करते हुए उन्हें पहचान मिलने की पूरी उम्मीद है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ हीरो हैं। आदित्य फिल्म में कॉलेज में पढ़ने वाले बिगड़ैल लड़के की भूमिका में हैं। यह लड़का सुपर रिच है और कॉलेज में हर कोई उसकी स्टाइल का दीवाना है। 

विज्ञापन
aditya seal played villain karan johar student of the year 2
aditya seal - फोटो : twitter

वह बहुत महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनता है और कीमती गाड़ियों से चलता है। लड़कियां उस पर फिदा हैं, हालांकि वह उतना बुरा नहीं है कि उसे पक्का विलेन माना जाए परंतु उसके किरदार में कुछ बड़ी कमियां हैं। फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। आदित्य इन दिनों निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा नेटफ्लिक्स के लिए बनाई जा रही वेब सीरीज इनविजिबल मास्क में भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed