फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर आदित्य ठाकरे को करना पड़ा ट्वीट

Tue, 04 Aug 2020 11:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aditya Thackeray Possibly Reaction reason Over Sushant Singh Rajput Death Case
आदित्य ठाकरे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई। इस खबर ने लगभग सभी को चौंका दिया। युवा अभिनेता की मौत के बाद से ही मुंबई पुलिस इसे कथित आत्महत्या बताकर मामले की जांच कर रही है। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना (बिहार) में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद पूरा मामला ही पलट गया। अब बिहार पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार पुलिस द्वारा जांच शुरू करते ही मामले में कई नए पहलू भी सामने आने लगे। इसी के साथ शुरू हो गई राजनीति। राजनीति क्षेत्र की और मौके की। बयानबाजी भी कम नहीं हुई। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्विटर पर एक लेख के जरिये अपना पक्ष रखा है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर आदित्य को इस मामले में ट्वीट करने की क्या जरूरत पड़ गई।

Aditya Thackeray Possibly Reaction reason Over Sushant Singh Rajput Death Case
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दरअसल कुछ देर पहले ही शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत सिंह के केस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ये तो तुच्छ राजनीति है, पर मैंने संयम बरता है। आदित्य के इस लंबे चौड़े पोस्ट के बाद से ही ये सवाल उठना शुरू हो गया है कि आखिर उन्हें इस सफाई की जरूरत क्यों पड़ी। इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं।

Aditya Thackeray Possibly Reaction reason Over Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार पुलिस के सुशांत केस में जांच शुरू करने के बाद से ही मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस जानबूझकर न तो इस मामले में सही से जांच कर रही है और न ही वो बिहार पुलिस को जांच करने दे रही है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री होने के नाते आदित्य ने भी इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Thackeray Possibly Reaction reason Over Sushant Singh Rajput Death Case
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

आदित्य ने ठाकरे परिवार के साथ ही साथ मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र सरकार का समर्थन किया है। आदित्य ने लिखा है, 'मुंबई पुलिस इसकी गहराई से पड़ताल कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस की ख्याति पूरी दुनिया में है। पर कुछ लोग जो मूल रूप से कानून पर भरोसा नहीं करते, वो ही लोग अफवाहें फैलाकर और माहौल बिगाड़ कर जांच की दिशा भटकाने का प्रयत्न कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Aditya Thackeray Possibly Reaction reason Over Sushant Singh Rajput Death Case
दिशा पाटनी, आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री होने के अलावा आदित्य का बॉलीवुड कनेक्शन भी है। आदित्य के सिनेमा से जुड़े कई दोस्त हैं, जिनके साथ वो कई बार नजर भी आते हैं। इस बात का जिक्र खुद आदित्य ने अपने ट्वीट में भी किया है। आदित्य ने लिखा है, 'बॉलीवुड मुंबई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे हजारों लोग रोजगार पाते हैं। इनमें से कई लोगों से मेरे व्यक्तिगत संबंध भी हैं। और ऐसा होना कोई गुनाह नहीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायक है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed