बारिश की वजह से शूटिंग रुकी
एकता कपूर के सीरियल पर खतरा और जानिए जॉन की नई फिल्म के बारे में, ये हैं इस वक्त की फटाफट खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर एक्शन करेंगे विशाल
टीवी के जाने माने कलाकार विशाल वशिष्ठ इस समय 'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन का हिस्सा हैं। वह इस शो में कबीर का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार एक रोमांटिक इंसान का है लेकिन साथ ही वह एक्शन भी करता है। शो की शूटिंग के बारे में अपना अनुभव बताते हुए विशाल कहते हैं, 'मुझे इस शो में लात घूंसे चलाने में बहुत मजा आ रहा है। मेरा पहला सीन गोवा में फिल्माया गया था। हमने उसके लिए पहले खूब रिहर्सल की। तब उसे फिल्माया गया। इसमें मेरे एक्शन मास्टर और निर्देशक ने मेरी बहुत मदद की। टीवी धारावाहिकों में बॉडी डबल का काम बहुत देखने को मिलता है। इसलिए शूटिंग में सारे स्टंट मुझे खुद ही करने पड़े हैं।'
बंद होगा 'पवित्र भाग्य'
टीवी की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र भाग्य' को लेकर खबर है कि यह शो बहुत ही जल्द बंद होने वाला है। सूत्रों के हवाले से मीडिया को खबर मिली है कि यह शो टीआरपी के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है और काफी नीचे चल रहा है। अगर टीआरपी में सुधार नहीं देखा गया तो जल्द ही यह धारावाहिक बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, इस खबर की पुष्टि अभी निर्माताओं, कलाकारों या फिर चैनल की तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। इस शो में अभिनेता कुणाल जयसिंह और अनेरी वजानी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
जॉन अब्राहम की नई फिल्म
हिंदी फिल्मों के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक निखिल आडवाणी अपने निर्देशन में एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम का चुनाव किया है। इस फिल्म की कहानी का भारतीय सेना से नाता होगा और इसका नाम 'गोरखा' बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी एक भारतीय सैनिक की होगी जो सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाता है। निखिल ने फिल्म की पटकथा को तो अंजाम दे दिया है और वह इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
'मेरे डैड की दुल्हन' के लिए जुम्बा क्लास
लॉकडाउन की वजह से घर बैठे बैठे सभी कलाकारों की फिटनेस थोड़ी गड़बड़ा गई है। इस समय टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में गुनीत सिक्का का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार को जारी रखने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए वह लगातार ऑनलाइन जुम्बा क्लास ले रही हैं। इस बारे में श्वेता बताती हैं, 'मैंने इससे पहले कभी भी न तो जुम्बा किया है और न ही उसकी कोई शिक्षा ली है। मैं अपने काम को सही ढंग से अंजाम देने के लिए इस समय ऑनलाइन जुम्बा क्लास ले रही हूं। इससे मुझे फिट रहने में बहुत सहायता मिल रही है।'