{"_id":"5f299a388ebc3e3c9312ab75","slug":"sushant-singh-rajput-former-assistant-reveals-untold-story-of-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत के पूर्व असिस्टेंट का खुलासा- रिया चक्रवर्ती के आने के बाद चीजें बदलीं, पूजा में इस्तेमाल होते थे नीबू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत के पूर्व असिस्टेंट का खुलासा- रिया चक्रवर्ती के आने के बाद चीजें बदलीं, पूजा में इस्तेमाल होते थे नीबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में एक तरफ जहां मुंबई पुलिस जांच कर रही है, वहीं बिहार पुलिस भी जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस केस में हर एक दिन नए खुलासे किए जा रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व सहायक अंकित अचार्य ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने के बाद चीजें बदलीं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित का कहना है कि यूरोप ट्रिप से वापस आने के बाद सुशांत काफी अजीब बर्ताव करने लगे थे। एक चैनल से बातचीत में अंकित ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत यूरोप ट्रिप पर गए थे। वहां से वापस आने के बाद वह काफी बदले-बदले नजर आ रहे थे। साल 2019 में सुशांत के बैंक अकाउंट में करीब 30 करोड़ रुपये थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंकित ने इस बातचीत में बताया कि पूजा के समय भी किसी भी भगवान की मूर्ति स्थापित नहीं की जाती थी। इस पूजा में नीबू और बाकी की चीजों का इस्तेमाल होता था। उन्होंने कहा- मैंने सुशांत के साथ दो साल काम किया। जुलाई 2017 से लेकर जुलाई 2019 तक। मैंने पर्सनल काम के चलते कुछ दिनों की छुट्टी ली थी। जब वापस मुंबई सिटी आया तो मुझे बताया गया कि सुशांत यूरोप ट्रिप के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकित ने आगे बताया, सुशांत जह यूरोप ट्रिप से वापस आए तो उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया। मुझे दो महीने की सैलरी दी और ऊपर से 50 हजार रुपये एक्सट्रा दिए। मैंने जब सुशांत को देखा तो वह एकदम बदले-बदले नजर आए। उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स थे। सुशांत के चेहरे से मुस्कान गायब थी। रिया उनकी सारी चीजें हैंडल करने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सुशांत के अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक पूजा के नाम पर उनके बैंक अकाउंट से लाखों रुपये निकाले गए थे। सुशांत के परिवार ने अब रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। वहीं सुशांत की बहन ने रिया चक्रवर्ती पर काला जादू करने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।