फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम गोपाल वर्मा ने किया साल की 12वीं फिल्म का एलान, अब तक चार फिल्मों की डिजिटल रिलीज भी पूरी

Tue, 04 Aug 2020 09:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Announces His Next Film on Television Journalism
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म जगत की तरह सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर विभाजित हो चुकी सियासी पार्टियों की सरगर्मी को देख निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी तटस्थ नहीं रह पाए। वह चाहते हैं कि इस समय का इतिहास वह खुद ही लिखें। और, इसीलिए उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया है। फिल्म बनाने का एलान करने से पहले वर्मा ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट दागे और हिंदी फिल्म जगत की उन हस्तियों को ललकारा जो इस मामले में बार बार नाम घसीटे जाने के बाद भी चुप हैं।

Ram Gopal Varma Announces His Next Film on Television Journalism
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामला ही फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा को अगली फिल्म का मुद्दा है।  वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मीडिया की तरफ से हो रही सनसनीखेज रिपोर्टिंग को अपनी अगली फिल्म का आधार बनाना चाहते हैं। फिल्म का नाम चर्चा में रखने के लिए उन्होंने एक जाने-माने टीवी पत्रकार का नाम चुना है। टीवी पत्रकारिता पर राम गोपाल वर्मा इससे पहले भी फिल्म बनाने की कोशिश कर चुके हैं।

Ram Gopal Varma Announces His Next Film on Television Journalism
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा कहते हैं कि उनकी यह फिल्म एक डॉक्यूड्रामा होगी। वह कहते हैं, 'मुझे खूब अच्छी तरह से पता है कि मैं इस डॉक्यूड्रामा फिल्म में क्या बताने वाला हूं? यह न तो कोई फीचर फिल्म है और न ही किसी की कोई बायोपिक। जहां तक अंदाजा है, मैं इस फिल्म को नवंबर के महीने की शुरुआत में ही रिलीज करने की योजना बना रहा हूं। हो सकता है किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर या फिर किसी और माध्यम से इसे रिलीज किया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Announces His Next Film on Television Journalism
राम गोपाल वर्मा

फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी देते हुए राम गोपाल ने बताया, 'मैं इस फिल्म के जरिए लोगों को दिखाना चाहता हूं कि किस तरह टीवी न्यूज के जरिए लोगों को मानसिक तौर पर बहकाया जाता है। मैं इसका पर्दाफाश करने वाला हूं। इसके लिए मैंने अच्छा खासा शोध भी किया है। हो सकता है कि मुझे सुशांत सिंह राजपूत के मामले को भी शामिल करना पड़े क्योंकि यह मामला अभी बिल्कुल ताजा है।'

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Announces His Next Film on Television Journalism
राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा इन दिनों एक के बाद एक थोक में फिल्मों का एलान कर चुके हैं। साल 2020 में ही ये उनकी 12वीं फिल्म है। राम गोपाल वर्मा इन फिल्मों को लेकर किसी न किसी तरह के विवाद की उम्मीद भी रखते हैं ताकि उनकी फिल्म को चर्चा मिले। ये फिल्में उनके अपने बनाए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इस साल वह अब तक चार फिल्में रिलीज कर चुके हैं।

पढ़ें: बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने हिंदुस्तानी भाऊ को बांधी राखी, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मेरा भाई'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed