फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मश्री विवाद: अदनान सामी ने साधा राजनीतिक दलों पर निशाना, बोले- मैं नेता नहीं...

Fri, 31 Jan 2020 04:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 Jan 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
Adnan Sami asks What has my father got to do with my Padma Shri
Adnan Sami - फोटो : Social Media

पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से इसका विरोध हो रहा है। इस विवाद पर अदनान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए बेवजह मेरा नाम विवादों में घसीट रहे हैं। मेरे पिता का मेरे पद्मश्री से कोई लेना देना नहीं है। यह गैर जरूरी विवाद है। अदनान को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी।

Adnan Sami asks What has my father got to do with my Padma Shri
Adnan Sami - फोटो : Social Media

अदनान ने कहा, ‘विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं। मुझे पद्मश्री दिए जाने की आलोचना करने वाले कुछ राजनेता हैं। वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत ऐसा कर रहे हैं और इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मैं नेता नहीं हूं, मैं तो संगीतकार हूं। मेरे पिता का मेरे पद्मश्री से क्या लेना देना है। मेरे पिता पुरस्कृत लड़ाकू पायलट और एक पेशेवर सैनिक थे। उन्होंने अपने देश के प्रति अपना फर्ज निभाया। उसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं।'

Adnan Sami asks What has my father got to do with my Padma Shri
adnan sami - फोटो : social media
अदनान ने आगे कहा, 'वह उनका जीवन था और उसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। मैंने उससे लाभ नहीं उठाया और न ही उसका श्रेय लिया। ठीक इसी प्रकार से मैं जो करता हूं, उसका श्रेय उन्हें नहीं दिया जा सकता। मेरे पुरस्कार का मेरे पिता से क्या लेना-देना? यह गैरजरूरी है।’ अदनान के पिता पाकिस्तानी वायुसेना में पायलट थे और इसलिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा का विरोध हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami asks What has my father got to do with my Padma Shri
पीएम नरेन्द्र मोदी, अदनान सामी और मायावती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अदनान को पद्मश्री देने की घोषणा के बाद विपक्षी दल लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था, 'पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहाँ के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहाँ CAA के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? अतः केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।'

विज्ञापन
Adnan Sami asks What has my father got to do with my Padma Shri
अदनान सामी

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर लिखा था कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?

Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से शो देखना छोड़ा, इंटरव्यू में छलका दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed