मां-बाप अपने बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते। उनके बच्चे को किसी चीज की कमी न हो इसलिए दिन रात वो मेहनत करते हैं। पेरेंट्स हमेशा यही चाहते हैं कि उनके बच्चे को कभी किसी बात की परेशानी न हो। बॉलीवुड स्टार्स बिजी शेड्यूल के बाद भी अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकालते हैं। सिंगर कंपोजर अदनान सामी इन दिनों अपनी बेटी और पत्नी के साथ जर्मनी में छुट्टियां मना रहे हैं।
बेटी के दूसरे जन्मदिन पर अदनान सामी ने दिया इतना महंगा तोहफा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में अदनान सामी ने अपनी बेटी मेडिना का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी को एक बेशकीमती तोहफा दिया। अदनान ने ट्वीटर पर लिखा, ''मेरी प्यारी रोया जान और परी मेडिना के संग म्यूनिख, जर्मनी के कार्निवल में मस्ती।''
A post shared by Adnan Sami (@adnansamiworld) on
अदनान ने अपने दो साल की बेटी को स्ट्रॉलर गिफ्ट किया है। और इसकी कीमत कीमत 4,500 डालर यानि 3 लाख 14 हजार बताई जा रही है। इसे स्ट्रालर को मशहूर ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एस्टन मार्टिन ने बनाया है। अदनान ने कहा है कि वह अपनी दो साल की बेटी मेडिना को उसके जन्मदिन पर एक खास स्ट्रॉलर उपहार में देना चाहते थे।
इस गिफ्ट के बारे में अदनान सामी ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे कारों का शौक है और मैं जेम्स बॉन्ड का फैन भी हूं। मेरी मूवी लाइब्रेरी में जेम्स बॉन्ड के सभी फिल्मों का कलेक्शन है। मैं मेडिना को एक बेहद खास स्ट्रॉलर गिफ्ट में देना चाहता था और इसके लिए एस्टन मार्टिन परफेक्ट था।'
'एस्टन मार्टिन की कारों में जिस तरह के लेदर का इस्तेमाल किया जाता है उसी तरह के लेदर का इस्तेमाल इस स्ट्रॉलर में भी किया गया है। इसमें खास सस्पेंशन होने की वजह से यह आराम से चलती है। यह एक विशेष एस्टन मार्टिन कंबल के साथ आता है जिसे मेमने के ऊन से बनाया जाता है।'