दुनिया भर में आज मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के प्रति प्यार जताया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने दुनिया भर की सभी मांओं को एक सॉन्ग ट्रिब्यूट किया है। इस इमोशनल गाने को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है जबकि अमिताभ ने खुद आवाज दी। वीडियो के आखिर में अमिताभ बच्चन और तेजी बच्चन की एक तस्वीर भी दिखाई जाती है।
मां तेजी बच्चन को याद करते हुए इमोशनल हुए अमिताभ, मदर्स डे पर इन सेलब्रिटीज ने भी किया विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गईं। श्रीदेवी के साथ उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया कि 'उनका ध्यान रखिए, उन्हें सुनिए, दुनिया का सारा प्यार दीजिए, हैप्पी मदर्स डे।'
Cherish them, listen to them, give them all the love in the world ❤️ Happy Mother’s Day
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
सारा अली खान ने इस मौके पर अमृता सिंह की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सारा लिखती हैं कि 'मां आपको मदर्स डे की शुभकामनाएं। मेरी मजबूती बनने के लिए और मुझे प्रेरित करने लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि मैं आपके जैसी 10 प्रतिशत ही बन सकती हूं।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब रहे हैं। बोनी कपूर से अलग होने के बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की है। ट्विटर पर अर्जुन कपूर ने पिछले साल का ट्वीट दोबारा शेयर किया है। जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा कि 'आपने मुझे ऊंचाईयों तक पहुंचना सिखाया और हमेशा सही रास्ता दिखाया। अंशुला और मेरी तरफ से हैप्पी मदर्स डे। आपने हमेशा कहा कि ऊपर वाला हमारी रखवाली करता है और सुरक्षा प्रदान करता है।'
You made me reach for the stars and now you watch over us as our shining star & guiding light love you Mom Happy Mother’s Day from @anshulakapoor & me as u always used to say Rab Rakha for us u are our everything protect us & support us like u always have... big tight 🤗 pic.twitter.com/k02ZNmhxE2
Mamma,
— Dia Mirza (@deespeak) May 12, 2019
You are the light of my soul.
Each day you embrace life, live it fully and fight the odds you inspire and strengthen me. I am because you are. #MothersDay @DeepaMirza pic.twitter.com/qQgcukJZA6