फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी ट्रोलर ने पूछा- आखिरी बार बीफ कब खाया था, अदनान सामी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 17 Aug 2019 05:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 17 Aug 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
Adnan Sami Gives Befitting Reply To Pakistani Troll on independence day
Adnan Sami - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने 15 अगस्त को भारत की आजादी की 73वीं सालगिरह का जश्न मनाया था। ये दिन अदनान के लिए इसलिए भी ज्यादा खास होता है क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन होता है। अदनान को 2016 में भारत की नागरिकता मिली थी। वो खुलकर भारत का समर्थन करते हैं इससे कई पाकिस्तानी चिढ़ जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने अदनान को ट्रोल करने की कोशिश की तो सिंगर ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

Adnan Sami Gives Befitting Reply To Pakistani Troll on independence day
adnan sami

अदनान सामी से एक पाकिस्तानी यूजर ने पूछा कि उन्होंने आखिरी बार बीफ कब खाया था? अदनान ने इस सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती बंद हो गई।

Adnan Sami Gives Befitting Reply To Pakistani Troll on independence day
adnan sami to pakistan fan

अदनान ने जवाब देते हुए लिखा- 'दुनिया जानती है कि मैंने कितना खाया है। मुझे लगता है कि तुम हमेशा बीफ खाते हो और इस तरह की उपलब्धि से तुमने कर्ज बढ़ाने के अलावा क्या हासिल किया है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami Gives Befitting Reply To Pakistani Troll on independence day
adnan sami to pakistan fan

इसके अलावा एक और पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान से कश्मीर पर बोलने के लिए कहा। ट्रोलर ने ट्वीट किया- 'अदनान सामी अगर हिम्मत है तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें और फिर देखे तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है।' अदनान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'जरूर.. कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। जो चीजें तुम्हारी नहीं हैं, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो।'

विज्ञापन
Adnan Sami Gives Befitting Reply To Pakistani Troll on independence day
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा ट्विटर पर एक और पाकिस्तानी ट्रोलर ने सामी से पूछा कि उनके पिता कहां पैदा हुए और कहां मरे। इसके जवाब में सामी ने कहा- 'मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे।''
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed