बॉलीवुड स्टार्स की तरह साउथ सिनेमा के सितारे भी बड़े दिलदार होते हैं। हाल ही में जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ विजय थालापथि ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर कीमती अंगूठियां बांटी हैं। इस खास अंगूठी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विजय के इस तोहफे पर सोशल मीडिया यूजर्स सहित कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस एक्टर ने फ्री में बांटी 400 सोने की अंगूठियां, क्रू मेंबर्स ने ट्वीट कर ऐसे जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने पूरी टीम को बांटने के लिए 400 अंगूठियां खरीदी हैं। एक्टर AATHMA ने अपने ट्विटर अकाउंट की एक वीडियो शेयर कर विजय के इस खास तोहफे की जानकारी दी। वीडियो में वह विजय द्वारा मिली अंगूठी को दिखाते नजर आ रहे हैं।
#bigil #bigilring Actor Vijay sir gifted Gold Ring To all Co-Actor's and Technicians GOD BLESS HIM @Bigil #bigilRing #bigilring #actorvijay #ThalapathyVijay #Thalapathy64 #atlee #thalapatgyfans #directorAtlee #lovevijaysir @ActorAATHMA @iAathma #superstar pic.twitter.com/z5qUPUGGx8
वीडियो में उन्हें इस खास तोहफे के लिए धन्यवाद भी कर रहे हैं। Varsha Bollamma ने लिखा- जब विजय आपको सबसे खास तोहफा दें। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई प्रतिक्रिया दी हैं।
When #thalapathy Vijay gives you the best gift EVER!!!!!!! #Bigil #Thalapathy63 pic.twitter.com/73WeS6Wdge
विजय लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'बिगिल' की शूटिंग में व्यस्त थे। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की। 'बिगिल' की शूटिंग पूरी होने से खुश एक्टर विजय थालापथि ने अपनी 400 मेंबर की टीम को खास तोहफा दिया। उन्होंने टीम के सभी मेम्बर्स को सोने की अंगूठी गिफ्ट की।
इन अंगूठियों पर भी फिल्म बिगिल का नाम लिखा हुआ है। इस अंगूठी की फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।