फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजा मुराद पर अदनान समी ने कसा तंज, कहा- 'मुझे लगा सिर्फ फिल्मों में ही विलेन हैं लेकिन...'

Sun, 19 Jan 2020 01:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 19 Jan 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami Reaction on Raza Murad Statement on his Indian Citizenship and CAA NRC
अदनान समी, रजा मुराद - फोटो : Social Media

देश के विभिन्न हिस्सों में CAA और NRC का विरेध जारी है। तो वहीं बॉलीवुड में भी इसकी आग अब तक ठंडी नहीं हुई है। अभी भी आए दिन बॉलीवुड की तरह से कोई ना कोई किसी ना किसी तो तंज कसता ही रहता है। हाल ही में अभिनेता रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में सिंगर अदनान समी पर तंज कसा था। तो वहीं अब अदनान ने रजा मुराद पर पलटवार किया है।

Adnan Sami Reaction on Raza Murad Statement on his Indian Citizenship and CAA NRC
Adnan Sami - फोटो : Social Media

रजा के द्वारा खुद को इस मुद्दे में घसीटा जाना अदनान को रास नहीं आया और उन्होंने भी रजा मुराद पर पलटवार कर दिया। रजा मुराद ने अपने एक इंटरव्यू में अदनान समी को भारतीय नागरिकता देने पर सवाल उठाए थे। रजा मुराद इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार हैं शायद अदनान को भी उनसे ऐसी उम्मीद नहीं होगी। इसीलिए उन्होंने भी इस बात का जवाब देना मुनासिब समझा।

Adnan Sami Reaction on Raza Murad Statement on his Indian Citizenship and CAA NRC
adnan sami

अदनान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए रजा का ये इंटरव्यू शेयर करते हुए ट्वीट किया है। अदनान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने सोचा था कि ये आदमी एक विलेन है और सिर्फ फिल्मों में बकवास करता है!!' अदनान का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami Reaction on Raza Murad Statement on his Indian Citizenship and CAA NRC
raza murad

गौरतलब है कि रजा मुराद ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'ये कानून हमारे संविधान के विपरीत है। सरकार को इस कानून को रोल बैक करना चाहिए। अदनान समी को नागरिकता दे सकते हो तो औरों को क्यों नहीं? उनके वालिद ने तो हम पर 1965 की जंग में बमबारी की थी।'

विज्ञापन
Adnan Sami Reaction on Raza Murad Statement on his Indian Citizenship and CAA NRC
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि, पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी। इसकी मांग उन्होंने खुद ही की थी। जिसके बाद हाल ही में लागू हुए इस कानून पर अदनान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'CAA उन धर्म के लोगों के लिए है जिन्हें धर्मशासित देशों में प्रताड़ित किया जा रहा है। मुस्लिम लोगों को अपने धर्म के चलते पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में प्रताड़नाएं नहीं झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम समुदाय अब भी भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकता है। कानूनी तौर पर सभी का स्वागत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed