फ्लाइट में वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी से बदसलूकी के मामले में इंडिगो एयरलाइन्स ने कॉमेडियन कुणाल कामरा पर छह महीने का बैन लगा चुकी है। इंडिगो को बाद तीन अन्य एयरलाइन्स ने भी कामरा यात्रा की पांबदी पर रोक लगा दी। कई लोगों ने इस घटना की आलोचना की तो वहीं कुछ इसका समर्थन करते हुए भी नजर आए। अब इसपर संगीतकार और गायक अदनान सामी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि जब ये घटना हुई उस वक्त अर्णब गोस्वामी लैपटॉप पर क्या देख रहे थे।
कुणाल कामरा के सामने लैपटॉप पर क्या देख रहे थे अर्णब गोस्वामी, अदनान सामी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फ्लाइट में कुणाल जब अर्णब गोस्वामी से सवाल पूछ रहे थे तो वो चुपचाप अपने लैपटॉप में देख रहे थे। कुणाल की किसी बात का जवाब अर्णब ने नहीं दिया था। अब अदनान ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर अर्णब चुप क्यों थे और लैपटॉप पर क्या देख रहे थे।
अदनान सामी ने उस घटना को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने प्रिय मित्र अर्णब गोस्वामी से बात कर रहा था। मैंने उनसे पूछा की जब उन पर जोकर ने जुबानी हमला किया तो वह शांत कैसे रहे। यह पूछने पर उन्होंने कहा कि वह एंथनी हॉपकिंस के बड़े फैन हैं। वह उस वक्त नेटफ्लिक्स पर टू पोप्स देख रहे थे।'
I was just speaking to my dear friend #ArnabGoswami & couldn’t help asking him how he remained so calm while he was being verbally assaulted by a joker. He said that since he’s a huge fan of Anthony Hopkins, he was watching “Two Popes” on @NetflixIndia!!
How ‘Cool’ is that??😎😂 pic.twitter.com/GrMsUftodk
क्या है विवाद
कुणाल कामरा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल अर्णब के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।
कुणाल ने इंडियो को भेजा 25 लाख का नोटिस
इंडिगो द्वारा हास्य कुणाल कामरा पर छह महीने के लिए रोक लगाए जाने के कुछ दिनों बाद उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजा है। कामरा ने एयरलाइन को नोटिस भेजकर उन पर लगे छह महीने के यात्रा प्रतिबंध को हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 25 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है।
फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने बिग बॉस को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल