फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी ने लगाया भाजपा पर आरोप तो बॉलीवुड अभिनेत्री से मिला जबाव, बोलीं- विभाजनकारी...

Wed, 12 Feb 2020 01:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi reply to Priyanka Vadra over her reservation issue
Priyanka Gandhi - फोटो : Social Media

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आरक्षण से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार मानने से इनकार कर दिया। ये फैसल केंद्र सरकार के गले में की हड्डी बन रहा है और विपक्ष इसपर हमलावर होने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है। अब इस पर बॉलीवुड एक मशहूर अभिनेत्री ने प्रियंका को जवाब दिया है।

Pooja Bedi reply to Priyanka Vadra over her reservation issue
pooja bedi - फोटो : social media

प्रियंका के इस बयान पर अभिनेत्री पूजा बेदी ने उनको खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने भाजपा का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि भाजपा कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है। अगर हम एक भारत और मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है। यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती।'

Pooja Bedi reply to Priyanka Vadra over her reservation issue
pooja bedi

सुर्खियों में रहती हैं पूजा बेदी
कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी फिल्मों से फिलहाल दूर हैं लेकिन अक्सर बॉलीवुड की इवेंट्स में वो नजर आती हैं। टीवी पर उनका शो काफी मशहूर हुआ था। पूजा अखबारों में कॉलम भी लिखती हैं। 2011 में वो बिग बॉस का हिस्सा भी रही थीं। पिछले दिनों ही पूजा ने अपने ब्यॉयफ्रेंड से सगाई की थी। हाल ही उनकी बेटी आलिया फर्नीचरवाला की फिल्म जवानी जानेमन रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi reply to Priyanka Vadra over her reservation issue
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

क्या कहा था प्रियंका गांधी ने
प्रियंका ने ट्वीट किया कि भाजपा का आरक्षण खत्म करने का तरीका समझिए। आरएसएस वाले लगातार आरक्षण के खिलाफ बयान देते हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार उच्चतम न्यायालय में अपील डालती है कि आरक्षण के मौलिक अधिकार को खत्म किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार भी तुरंत आरक्षण के नियमों से छेड़छाड़ शुरू कर देती है।' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की। अब संविधान और बाबासाहेब द्वारा दिए बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।

विज्ञापन
Pooja Bedi reply to Priyanka Vadra over her reservation issue
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा भाजपा आरएसएस के डीएनए में आरक्षण का विरोध है। हम आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे। मोदी जी या मोहन भागवत भले ही कितने भी सपने देख लें, हम किसी भी हाल में आरक्षण समाप्त नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आरक्षण की विरोधी है। वो चाहते हैं कि एससी-एसटी समुदाय कभी आगे न बढ़े।

आप की जीत पर जरूर देंखे 'आप' नाम वाली ये पांच फिल्में, मनोरंजन की है गारंटी, मिलेगा कॉमेडी का भी डोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed