फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप की जीत पर देंखे 'आप' नाम वाली ये पांच फिल्में, मनोरंजन से हैं भरपूर, मिलेगा कॉमेडी का भी डोज

Wed, 12 Feb 2020 12:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election Results 2020 watch these five film there name have aap word
Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) की प्रचंड जीत ने विरोधियों के पुर्जे खोल दिए हैं। जनता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें दिल्ली की गद्दी सौंप दी है। लोकतंत्र की इस जीत पर जनता झूम रही है। तो आपकी इस खुशी को दोगुना करते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी हिंदी फिल्में लेकर आए हैं जिनमें आपको 'आप'का नाम भी मिलेगा और भरपूर मनोरंजन भी होगा।

Delhi Assembly Election Results 2020 watch these five film there name have aap word
Hum Aapke Hain Koun - फोटो : Social Media

हम आपके हैं कौन
साल 1994 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे और आलोक नाथ सहित कई बेहतरीन कलाकरों से सजी इस फिल्म में प्यार और परिवार के लिए समर्पण दिखता है। फिल्म में भाभी(रेणुका शहाणे) की मौत के बाद सलमान और माधुरी(रेणुका की बहन) फैसला करते हैं कि परिवार की खुशी के लिए अपना प्यार त्याग देंगे। माधुरी सलमान के भाई(मोहनीश बहल) से शादी के लिए तैयार हो जाती हैं। लेकिन अंत में जीत प्यार की होती है। ऐसी पारिवारिक फिल्म शायद आपको आज के दौर में देखने को मिले। लोकतंत्र की इस जीत पर आप अपने परिवार के साथ इस फिल्म का मजा उठा सकते हैं।

Delhi Assembly Election Results 2020 watch these five film there name have aap word
Hamara Dil Aapke Paas Hai - फोटो : Social Media

हमारा दिल आपके पास है
साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म समाज में फैली उस मानसिकता को उजागर करती है जिसमें आज भी महिला को मात्र घर की इज्जत तक सीमित रखा गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की ये फिल्म आपके दिलों को छू जाएगी। एक आपराधिक मामले की गवाह बनीं ऐश्वर्या का बलात्कार होता है जिसके बाद उन्हें परिवार और समाज बहिष्कृत कर देता है। दो बच्चों के पिता अनिल कपूर, जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी है, अपने घर में ऐश्वर्या को आश्रय देते हैं। समाज से दोनों लड़ते हैं और अंत में कई मुश्किलों का सामना कर एक दूसरे के हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Assembly Election Results 2020 watch these five film there name have aap word
Mere Baap Pehle Aap - फोटो : Social Media

मेरे बाप पहले आप
जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो वो अपने मां-बाप की जरूरतों की नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें याद ही नहीं रहता कि उनके माता-पिता ने उनकी एक खिलौने की जिद्द को पूरा करने के लिए अपनी जरूरतों का गला घोंट दिया था।  साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरे बाप पहले आप' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। परेश रावल, अक्षय खन्ना, ओम पुरी और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकरों से सजी ये फिल्म आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देगी। परेश रावल अपनी पत्नी की मौत के बाद अपने बच्चों को अकेले पालते हैं। बच्चे बड़े हो जाते हैं तो अकेले परेश रावल को खुद के लिए एक साथी की जरूरत महसूस होती है, लेकिन इसमें बच्चे बाधा बनते हैं। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी के साथ संदेश भी छिपा है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election Results 2020 watch these five film there name have aap word
Aap To Aise Na The - फोटो : Social Media

आप तो ऐसे ना थे
प्यार, बेवफाई और फरेब जैसी फिल्में हमेशा से हिंदी दर्शकों की पसंद रही हैं। साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आप तो ऐसे ना थे' में राज बब्बर, दीपक पाराशर और रंजीता कौर जैसे कलाकार थे। फिल्म में रंजीता ने एक महात्वाकांक्षी महिला का किरदार निभाया है, जो अपनी जरूरतों के लिए राज बब्बर से प्यार का रिश्ता तोड़कर दीपक पाराशर से शादी कर लेती हैं। राज बब्बर का छोटा सा कारोबार है, जबकि दीपक पाराशर ने एक बड़े बिजनेसमैन का किरदार निभाया है। 'आप'की जीत के इस जश्न ये फिल्म आपका मनोरंजन कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed