{"_id":"5a9623344f1c1bf17b8b9c89","slug":"adnan-siddiqui-says-boney-kapoor-crying-like-a-baby-after-sridevi-death-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन की खबर सुन बच्चों की तरह रो पड़े थे बोनी कपूर, इस एक्टर ने बताया सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन की खबर सुन बच्चों की तरह रो पड़े थे बोनी कपूर, इस एक्टर ने बताया सच
Wed, 28 Feb 2018 10:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस बीच श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' में उनके को-स्टार रहे पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने बोनी कपूर को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।
2 of 5
sridevi
पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने कहा है कि श्रीदेवी के यूं अचानक निधन की खबर सुनते ही बोनी कपूर बच्चों की तरह रो पड़े थे। आपको बता दें कि अदनान भी मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गए थे। जहां श्रीदेवी और उनके पति ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया था।
3 of 5
Sridevi
श्रीदेवी के निधन से बोनी कपूर टूट चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अदनान ने बताया, ‘मैं बोनी साब से मिला। वो बच्चों की तरह फफक-फफक कर रो पड़े। वो पूरी तरह से टूट चुके हैं। श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी में मेरा इंतजार कर रही थीं। मैं शादी में आने के लिए लेट हो गया था। इसके बाद मैंने बोनी साब को कॉल किया तो उन्होंने जोर देकर कहा कि मुझे शादी में जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी भी मॉम के बाद से मुझसे नहीं मिली हैं, इसलिए वो मेरा वेट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi
24 फरवरी को आई एक खबर ने सबको चौंका दिया। कोई इस खबर पर यकीन नहीं कर सका कि बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती नहीं रही, जो कल तक एक शादी समारोह में सजी-धजी नाचते गाते देखी गई थी। श्रीदेवी के निधन से उनकी बेटी जाह्नवी सदमे में हैं। जाह्नवी ने जैसे ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखा फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक आज सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।