फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म से हिट हुआ था ये एक्टर, फिर आए ऐसे बुरे दिन कि करनी पड़ी एडल्ट कॉमेडी

Sun, 25 Jun 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Written by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Written by: पवनप्रीत कौर Updated Sun, 25 Jun 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
aftab shivdasani birthday special story know his unknown facts
आफताब शिवदसानी

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। सबसे पहले वो अनिल कपूर की सुपर हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। इसके बाद वो महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' में नजर आए। 

aftab shivdasani birthday special story know his unknown facts
आफताब शिवदसानी

'शहंशाह' में आफताब ही बड़े होकर विजय दीनानाथ चौहान (अमिताभ बच्चन) बनते हैं। वहीं बतौर लीड एक्टर 'मस्त' उनकी पहली फिल्म थी और इसके लिए आफताब को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आफताब कई फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन सोलो हीरो के रूप में उन्हें स्वीकार नहीं किया गया।

aftab shivdasani birthday special story know his unknown facts
आफताब शिवदसानी

करियर की डूबती नाव को पार लगाने के लिए आफताब को सेक्स कॉमेडी फिल्मों का सहारा लेना पड़ा। इन फिल्मों को करने से पहले उन्होंने पॉर्न स्टार्स से मुलाकात तक की थी जिससे की उन्हें ये किरदार निभाने में मदद मिल सके। हालांकि उनकी ये फिल्में भी कुछ खास धमाल नहीं मचा पाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aftab shivdasani birthday special story know his unknown facts
आफताब शिवदसानी

इतना ही नहीं, इन फिल्मों की वजह से उन्हें अपनी पत्नी निन दुसांज की नाराजगी तक सहनी पड़ी। निन ने ये साफ कहा था कि वो आफताब के इस काम से खुश नहीं हैं और नहीं चाहती कि आने वाले समय वो फिर ऐसी फिल्में करें।

विज्ञापन
aftab shivdasani birthday special story know his unknown facts
आफताब शिवदसानी

एक इंटरव्यू में आफताब ने बताया था कि कैसे फिल्मों में नाकामियां मिलने के बाद वो शराब या नशीली दवाओं के बजाय अध्यात्म की शरण में गए जबकि उन दिनों वह बहुत परेशान और अकेले थे। उन्होंने कहा, ‘अध्यात्म ने मेरी जिंदगी बदली। जब मैं बहुत सारी तकलीफों से गुजर रहा था तब बिलकुल अकेला था।

मैंने बौद्ध धर्म को लेकर बहुत सारी किताबें पढ़ीं और मेरे मन को शांति मिली। मैं धर्मशाला गया और दलाई लामा से मिला। वहां से मैं थाईलैंड भी गया और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं से अपना खोया आत्मविश्वास वापस पाया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed