{"_id":"5a4cb8384f1c1b0d788b68b0","slug":"after-15-years-ritesh-deshmukh-share-secret-of-genelia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रितेश देशमुख ने दो तस्वीरों में खोला प्रेमिका का 15 साल पुराना राज, वहीं पत्नी है आज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रितेश देशमुख ने दो तस्वीरों में खोला प्रेमिका का 15 साल पुराना राज, वहीं पत्नी है आज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
RITESH DESHMUKH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म तुझे मेरी कसम' के 15 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी अपनी खास यादें शेयर की हैं। साथ ही, प्रेमिका पर बड़ा खुलासा किया। साल 2003 में आई इस फिल्म के सेट पर रितेश जेनेलिया डिसूजा से पहली बार मिले थे। जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर 9 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 3 फरवरी, 2012 को सात फेरे लिए थे।
ritesh deshmukh
रितेश ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी अपनी खास यादें शेयर करते हुए दो तस्वीरों को साझा किया है। पहली तस्वीर को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा, "3 जनवरी, 2003, आज से 15 साल पहले मेरी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई और जिंदगी बदल गई। मैं आर्किटेक्ट से अभिनेता बना। को-स्टार जेनेलिया मेरी बायको बन गईं।"
ritesh deshmukh
एक और तस्वीर शेयर करते हुए रितेश ने लिखा है कि शूटिंग शुरू होने के दो दिन तक, 'जेनेलिया उनसे बात नहीं किया करती थीं, क्योंकि उस वक्त मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।' आपको बता दें, रितेश देशमुख के दिवंगत पिता विलास राव देशमुख साल 1999-2003 और 2004-2008 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ritesh
रितेश-जेनेलिया को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है। आज तक इन्हें किसी भी विवाद में फंसते नहीं देखा गया। फरवरी 2012 में इनकी शादी हुई। दोनों दो बेटों के मां-बाप बन चुके हैं। बड़े बेटे रियान का जन्म 2014 और छोटे बेटे रायल का जन्म 2016 में हुआ।