{"_id":"5c08ba92bdec22418f4924fe","slug":"after-2-years-of-breakup-with-ranbir-kapoor-katrina-kaif-revealed-wedding-plans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' रिलीज होने से पहले कटरीना कैफ ने बताया पूरा वेडिंग प्लान, 2 साल पहले रणबीर से हुआ था ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' रिलीज होने से पहले कटरीना कैफ ने बताया पूरा वेडिंग प्लान, 2 साल पहले रणबीर से हुआ था ब्रेकअप
Thu, 06 Dec 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सात फेरे लिए तो वहीं अब प्रियंका चोपड़ा भी परदेसी हो गई हैं। इस बीच 'जीरो' फिल्म के प्रमोशन में जुटी कटरीना कैफ ने अपनी शादी और बच्चों के प्लान के बारे में खुलकर बात की।
2 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : File Photo
कटरीना कैफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'कुछ समय पहले शादी मेरे दिमाग में थी। उस वक्त चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं बन पाई। तब से मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। जो पहले से तय है वह करना पड़ेगा। अब इन चीजों को लेकर किसी भी तरह का तनाव नहीं होता।'
3 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : File Photo
कटरीना ने आगे कहा - 'मैंने लड़ाई लड़ी और अब फैक्ट जानकर शांत हूं कि जैसा सोचा वह हो नहीं पाया। अब सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया है।' कटरीना कैफ का नाम इससे पहले सलमान खान और रणबीर कपूर से जुड़ चुका है। सलमान और कटरीना ने कभी भी अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया लेकिन कहा जाता है कि यह दोनों साल 2009 में एक दूसरे से अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान कैटरीना कैफ
- फोटो : File Photo
उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि सलमान और कटरीना के ब्रेकअप की वजह सलमान का बर्ताव था। खबरों की मानें तो सलमान चाहते थे कटरीना ऐश्वर्या और संगीता बिजलानी जैसी दिखें। दोनों के बीच चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि ब्रेकअप हो गया। सलमान से ब्रेकअप के बाद कटरीना और रणबीर के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी। कटरीना कैफ का सलमान से जिस वक्त ब्रेकअप हुआ था तभी रणबीर और दीपिका भी अलग हो गए थे। कहा जाता है कुछ वक्त बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Ktrina and Ranbir
- फोटो : twitter
कटरीना और रणबीर का साल 2016 में क्रिसमस के आसपास ब्रेकअप हुआ था। फिलहाल कटरीना इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में कटरीना के अलावा शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। शाहरुख बउआ नाम के बौने का किरदार निभा रहे हैं जबकि कटरीना हीरोइन का, वहीं अनुष्का वैज्ञानिक का जो व्हीलचेयर पर हैं। 'जीरो' फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।