{"_id":"5b1666dd4f1c1baf6e8b6664","slug":"after-3-months-of-sridevi-death-janhvi-kapoor-reveals-a-big-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के 3 महीने बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा, जब मां से नफरत करने लगी थीं जाह्नवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के 3 महीने बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा, जब मां से नफरत करने लगी थीं जाह्नवी
Tue, 05 Jun 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor and Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के फैंस के लिए इस खबर पर विश्वास करना कठिन होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है। श्रीदेवी ने अपने 50 साल के करियर में भले ही 300 फिल्मों में काम किया हो लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने उनकी केवल पांच फिल्में ही देखी हैं। जी हां ये बात बिल्कुल सच है। खुद जाह्नवी ने ये बात कबूल की है कि वह अपनी मां की सारी फिल्में नहीं देख सकी हैं।
2 of 4
sridevi
जाह्नवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। 21 वर्षीय जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने मां की जो फिल्में देखी, वह हैं: 'इंग्लिश विंग्लिश', 'मॉम', 'मिस्टर इंडिया', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'सदमा'। इसके अलावा उन्हें अब तक अपनी मां श्रीदेवी की कोई भी फिल्म देखने का सही से मौका नहीं मिला है।
3 of 4
Sridevi Srilatha
- फोटो : Twitter
जाह्नवी ने बताया कि फिल्म 'सदमा' देख कर वह हैरान रह गई थीं कि कैसे फिल्म के अंत में श्रीदेवी ठीक होने के बाद कमल हासन को भूल जाती हैं। इसके बाद उन्होंने दो दिन तक गुस्से में श्रीदेवी से बात नहीं की थी। उन्हें इस बात से खासी नाराजगी थी कि उनकी मां ने फिल्म में कमल हासन के साथ सही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रीदेवी
अपने पिता की फिल्मों पर जाह्नवी ने कहा कि वह 'रूप की रानी चोरों का राजा' से जबर्दस्त प्रभावित हैं, जिसमें उनकी मां लीड रोल में थीं। आपको बता दें कि श्रीदेवी का इस साल फरवरी में निधन हो गया था। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' जुलाई में रिलीज होने जा रही है। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।