{"_id":"60509183872b6974291a063b","slug":"after-aamir-khan-actor-sushant-singh-takes-a-break-from-social-media-says-need-to-reboot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के बाद सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बोले- रिबूट करने की है जरूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के बाद सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बोले- रिबूट करने की है जरूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushant singh
- फोटो : sushant singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। जिसे सुनकर सभी फैंस हैरान हो गए थे। तो वहीं अब अभिनेता सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। सोमवार देर रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये जानकारी अपनी फैंस को दी। अभिनेता की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जल्द वापस आने के लिए कह रहे हैं। सुशांत अपने ट्विटर हैंडल पर काफी एक्टिव रहते थे और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते थे। अब उनका इस तरह से सोशल मीडिया से ब्रेक लेना लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है।
2 of 5
सुशांत सिंह की पोस्ट
- फोटो : Instagram
सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें लिखा है, 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्रेक ले रहा हूं। रिबूट करने की आवश्यकता है।' अब उनका ट्विटर हैंडल 'यह अकांउट एक्सिस्ट नहीं करता है' ऐसा दिखा रहा है।
3 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : Instagram
सुशांत की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये भी बहुत जरूरी है।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'ये भी ठीक है। सब जगह जहर ही जहर हो रखा है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'मजबूती के साथ वापस आइयेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : धूम 3
बता दें कि सोमवार (15 दिसंबर) को सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'दोस्तों। मेरे जन्मदिन पर इतना प्यार और गर्मजोशी दिखाने के लिए शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर यह है कि यह सोशल मीडिया पर मेरा आखिरी पोस्ट है। यह देखते हुए कि मैं वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, मैंने यह दिखावा बंद करने का फैसला लिया है। हम लगातार वैसे ही कम्युनिकेट करेंगे, जैसे पहले करते थे। इसके साथ ही एकेपी (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना आधिकारिक चैनल बनाया है। इसलिए आगे से मेरे और मेरी फिल्मों पर अपडेट आप वहां पा सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : Twitter
सुशांत सिंह के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने '16 दिसंबर', 'सत्या', 'जोश', 'बेबी', 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' जैसी फिल्मों में काम किया है। लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। इसके अलावा अभिनेता ने सीरीज 'अ सिंपल मर्डर' और 'जीत की जिद' में भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था। इसके अलावा सुशांत ने टीवी शो 'सावधान इंडिया' में बतौर होस्ट अपनी अलग पहचान बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।