पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। वहीं सितारों की इस अपील का असर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच अब लॉकडाउन से आगे बढ़कर स्टार्स ने कोरोना सर्वाइवर्स फैन्स से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।
शाहिद- आमिर ने की कोरोना सर्वाइवर्स से रक्तदान की अपील, अजय- ऋतिक भी कर चुके हैं फैंस से निवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं, वो अपना ब्लड डोनेट करें, ताकि अन्य संक्रमित मरीजों को इससे मदद मिल सके।
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 20, 2020
आमिर खान
आमिर खान ने भी शाहिद कपूर की तरह ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका का पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में ईमेल आईडी के साथ ही कुछ कॉन्टेक्ट नंबर्स भी लिखे हैं, जिनकी मदद से डोनर संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन ब्लड डोनेट कर सकता है।
— Aamir Khan (@aamir_khan) April 20, 2020
अजय देवगन
If you’ve recovered from COVID19, you are a Corona warrior. We need an army of such warriors to overcome this invisible enemy. Your blood contains the bullets that can kill the virus. Please donate your blood, so others, especially the serious ones can recover. Sign up now🙏
याद दिला दें कि इससे पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'अगर आप कोविड-19 की बीमारी को हरा चुके हैं, तो आप कोरोना वॉरियर हैं। हमें इस अदृश्य दुश्मन से लड़ाई के लिए ऐसे वॉरियर्स की एक सेना की जरूरत है। आपके खून में बुलेट है जो वायरस को नष्ट कर सकते हैं। कृप्या अपना ब्लड डोनेट करें, इससे अन्य लोग ठीक हो सकते हैं, विशेषकर जिनकी हालत गंभीर है।'
ऋतिक रोशन
#COVID19 #IndiaFightsCorona #PraveenPardeshi pic.twitter.com/QWk8D2xQ50
वहीं ऋतिक ने भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था,'मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल को ऐसे लोगों का साथ चाहिए जिन्होंने कोरोना को हराया है। अगर आपने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 14 दिन का समय बिता लिया है या नेगेटिव होने के बाद 14 दिन बिता लिए हैं तो आपके खून में सेल्स होते हैं जो वायरस को मार सकते हैं। अगर आप अपना ब्लड डोनेट करते हो तो हम ज्यादा लोग बचा सकते हैं, विशेषकर जिनकी हालत गंभीर है।'