{"_id":"5c820ac5bdec22144f4164f9","slug":"after-alia-bhatt-now-akshay-kumar-reply-to-kangana-ranaut-allegation-on-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत का नाम सुनते ही तिलमिलाए अक्षय कुमार, रणबीर पर लगाए आरोपों का ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत का नाम सुनते ही तिलमिलाए अक्षय कुमार, रणबीर पर लगाए आरोपों का ऐसे दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत ने हाल ही में 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी रखी थी । यहां उन्होंने रणबीर कपूर पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए थे । कंगना का कहना था कि रणबीर कपूर देश और राजनैतिक मुद्दों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं। ये उनका देश के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैया है ।
2 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के आरोपों का पहले जॉन अब्राहम और फिर आलिया भट्ट ने जवाब दिया था। अब लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है । हाल ही में अक्षय कुमार एक ईवेंट में पहुंचे थे । यहां उनसे कंगना के रणबीर पर लगाए आरोपों के बारे में सवाल किया गया ।
3 of 6
akshay kumar
कंगना का नाम सुनते ही अक्षय कुमार तिलमिला गए । उन्होंने कहा, 'कौन क्या कर रहा है, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आप मुझे मेरे काम के बारे में सवाल पूछिए।' वो आगे कहते हैं, 'यह स्टैंड का क्या मतलब है मुझको नहीं पता। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि, मैं जो कर रहा हूं, वह सही कर रहा हूं।'
Kangana Ranaut is superb and only Nationalist today after @akshaykumar !
Great going girl !
वैसे तो अक्षय कुमार अपनी हर बात बेबाकी से रखते हैं लेकिन कंगना का नाम सुनते हीं उन्होंने इस तरह का जवाब दिया । इतना ही नहीं अक्षय यहां पर पाकिस्तानी कलाकारों के बैन के सवाल से भी बचते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
kangana ranaut
- फोटो : social media
बता दें कि कंगना ने रणबीर को लेकर कहा था, 'रणबीर कपूर कहते हैं कि हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता, आपको जिम्मेदार बनना पड़ता है। आपको पता है कि देश की वजह से आपका घर है। यह देशवासियों का ही पैसा है, जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। आप इस तरह की बात कर कैसे सकते हैं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।