फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा ने खुलेआम दिखाई 'दबंगई', फैंस के सवाल पर इस वजह से दी मारने की धमकी

Fri, 08 Mar 2019 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Mar 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha takes people who will propose her on social media
Sonakshi Sinha - फोटो : file photo

'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा उन लोगों से काफी नाराज हैं जो सोशल मीडिया पर उन्हें प्रपोज करते हैं। सोनाक्षी को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हाल ही में अरबाज खान के वेब शो पिंच में सोनाक्षी ने एक बड़ा बयान देकर उन लोगों की हवा निकाल दी है जो उनके फिगर पर कमेंट करते हैं। 

sonakshi sinha takes people who will propose her on social media
sonakshi sinha - फोटो : file photo

अरबाज के एक सवाल जिसमें वो सोनाक्षी के एक फैन के मैसेज का हवाला देते हुए पूछते हैं कि 'आपका फिगर कभी बदलता क्यों नहीं। ट्विटर पर ट्रोलर के इस सवाल पर सोनाक्षी कहती हैं कि जो मुझे ऑनलाइन प्रपोज करते हैं या करने की कोशिश करते हैं उन पर मुझे बहुत गुस्सा आता है। अगर ये लोग मिल जाएं तो मैं इन्हें मारूंगी।सोनाक्षी का ये भी कहना है कि लाइन मारो लेकिन ऑनलाइन मत मारो। सामने आकर बात करो।' 

sonakshi sinha takes people who will propose her on social media
Sonakshi Sinha - फोटो : file photo

आपको बता दें कि सोनाक्षी अरबाज के वेब शो में बेबाक अंदाज में बोलते हुए नजर आने वाली हैं। साल 2010 में सलमान खान के साथ उन्होेंने दबंग फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'दबंग' में एक गांव की लड़की के रोल में फिट होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को 30 किलो वजन कम करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें एक मैगजीन के इंडियन अंक में कवर गर्ल बनाया गया था। पहले उनका वजन 90 किलो था। इतना वजन कम करने में उन्हें करीब 2 साल का समय लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha takes people who will propose her on social media
sonakshi sinha - फोटो : file photo
हाल ही में 37 लाख की धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस ने नोटिस भेजा था। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। उसी के बाद पुलिस ने जांच एक कदम आगे बढ़ाई है। 
विज्ञापन
sonakshi sinha takes people who will propose her on social media
sonakshi sinha - फोटो : file photo

दरअसल, दिल्ली में 30 सितंबर को इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। इसके लिए चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed