फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के बाद अब शाहिद कपूर की तबीयत खराब, शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई लौटे

Fri, 23 Mar 2018 05:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
after amitabh bachchan shahid kapoor falls ill on film sets
irrfan khan

इन दिनों बॉलीवुड में कई एक्टर्स की तबीयत खराब होने की खबरें आ रही हैं। पहले इरफान खान की तबीयत खराब हुई। उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नाम की रेयर बीमारी हो गई है। उसके बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह शूटिंग बीच में छोड़ जोधपुर से मुंबई लौटे। अब एक और एक्टर की तबीयत शूटिंग के दौरान खराब हो गई। 

after amitabh bachchan shahid kapoor falls ill on film sets
shahid kapoor - फोटो : instagram

फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग हो चुकी है। एक्टर शाहिद कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में थे। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक शूटिंग के दौरान शाहिद की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सर्दी और फ्लू की शिकायत है जिससे वह शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। फिलहाल शाहिद पत्नी मीरा राजपूत के साथ मुंबई लौट आए हैं जहां वह अपना चेकअप कराएंगे। 

after amitabh bachchan shahid kapoor falls ill on film sets
shahid kapoor

शाहिद कपूर ने फिल्म की कुछ शूटिंग ऋषिकेश में मंगलवार को की लेकिन तबीयत सही नहीं होने की वजह से शूटिंग कैंसिल कर दी गई। बुधवार को जब शूट शुरू हुआ तो उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई जिसके बाद वह मुंबई रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक शाहिद के जाने से फिल्म की शूटिंग की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after amitabh bachchan shahid kapoor falls ill on film sets
shahid kapoor

फिल्म में शाहिद एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी डायलॉग्स बोलने पड़ते हैं। लगातार बोलने की वजह से शाहिद के वोकल कॉर्ड पर भी असर पड़ा है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। उम्मीद है शाहिद जल्द ही ठीक हो जाएंगे और शूट पर लौटेंगे।

विज्ञापन
after amitabh bachchan shahid kapoor falls ill on film sets
Shahid kapoor

बता दें कि, श्रद्धा कपूर पहले ही अपने शूट पूरा कर मुंबई वापस लौट चुकी हैं। निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड  के टिहरी, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में हुई। यह फिल्म इसी साल 31 अगस्त को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed