फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आर्टिकल 15' रिलीज होते ही कपिल के शो में पहुंचे आयुष्मान, कास्टिंग डायरेक्टर्स पर किया बड़ा खुलासा

Sun, 30 Jun 2019 02:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 30 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
After Article 15 release Ayushmann Khurrana revealed shocking thing about casting director
Ayushmann Khurrana and Kapil Sharma - फोटो : twitter

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के बीच आयुष्मान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में जा पहुंचे। इस शो के दौरान आयुष्मान ने कास्टिंग डायरेक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया।

After Article 15 release Ayushmann Khurrana revealed shocking thing about casting director
Ayushmann Khurrana and Kapil Sharma - फोटो : Sony Liv Video

कपिल के इस शो के दौरान आयुष्मान मस्ती के मूड में नजर आए। साथ ही आयुष्मान ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में भी बताया। कपिल ने शो के दौरान आयुष्मान से एक ऐसा सवाल पूछा जिसके बाद आयुष्मान हंसे तो बहुत और उसके बाद एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 

After Article 15 release Ayushmann Khurrana revealed shocking thing about casting director
Ayushmann Khurrana and Kapil Sharma - फोटो : Sony Liv Video

कपिल ने आयुष्मान से उनकी चौड़ी भौहें को लेकर सवाल पूछा। कपिल ने कहा- 'आप इसे ट्रिम करने के लिए बाबर को पैसे नहीं देते हैं?' कपिल का यह सवाल सुनकर आयुष्मान हंसने लगे। इसके बाद आयुष्मान ने भौहें को लेकर बड़ा खुलासा किया। आयुष्मान ने कहा- 'इन भौहों की वजह से कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Article 15 release Ayushmann Khurrana revealed shocking thing about casting director
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान ने आगे कहा- 'उन्हें लगता था कि भौहों की वजह से मैं हीरो की तरह नहीं दिखता। इसके बाद आइब्रो को शेप में लाने के लिए बारबर को एक्स्ट्रा पैसे देना शुरू कर दिया। जाहिर है ऐसे में अगर आयुष्मान की भौहें चौड़ी नहीं होती तो उन्हें आसानी ने फिल्मों में रोल मिल जाता। इस शो के दौरान आयुष्मान ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को उनका क्रश बताया।

विज्ञापन
After Article 15 release Ayushmann Khurrana revealed shocking thing about casting director
Article 15 - फोटो : file photo

फिल्म की बात करें तो 'आर्टिकल 15' ने पहले दिन 5 करोड़ 2 लाख का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में लगाए गए सारे अनुमानों से कहीं ज्यादा है। ट्रेड पंडित इस फिल्म के पहले दिन साढ़े तीन करोड़ से चार करोड़ कमाने का अनुमान लगा रहे थे, वहीं अमर उजाला ने इसका पहले दिन का कलेक्शन पांच करोड़ रुपये तक रहने की गणना की थी। फिल्म की शुक्रवार के सुबह के शोज में शुरूआत कमजोर रही है लेकिन दोपहर के बाद के शोज में धीरे-धीरे कलेक्शन बढ़ता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed