फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा में जाने की अटकलों पर सपना चौधरी का नया खुलासा, अखिलेश और 'आप' का भी जिक्र

Tue, 26 Mar 2019 12:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 26 Mar 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
After back out with Congress Party Sapna Choudhary revealed shocking thing
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की जब से कांग्रेस में पहले शामिल होने और बाद में इंकार करने की खबरें फैली हैं, हर कोई उनके बारे में और ज्यादा जानना चाहता है। मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद अब सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों के बीच सपना चौधरी का इंटरव्यू बेहद खास मायने रखता है, जिसमें उन्होंने हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।

After back out with Congress Party Sapna Choudhary revealed shocking thing
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाने पर सपना ने पत्रकारों से कहा, वो न ही कांग्रेस और न किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। "मैं एक आर्टिस्ट हूं। कृपया मुझसे उसी बारे में सवाल पूछें लेकिन अगर आप लोग चाहते हैं और बार-बार कह रहे हैं तो आपके मुंह में घी-शक्कर। मैं एक न दिन नेता बन ही जाऊंगी।" सपना ने ये भी कहा कि उनकी उम्र 25 साल से कम है और ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। 

After back out with Congress Party Sapna Choudhary revealed shocking thing
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram

"मैं प्रियंका जी से कई बार मिली हूं। तीन चार के दिन अंदर भी मिली हूं, उससे पहले भी मिली हूं। वो बहुत अच्छी हैं लेकिन यहां छोटी सी बात की इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मेरे लिए सभी पार्टियां बराबर हैं। मैं सबसे मिलती हूं। मैं बीजेपी से मिलती हूं, मैं कांग्रेस से मिलती हूं, मैं अखिलेश की पार्टी से मिलती हूं, मैं आम आदमी पार्टी से मिलती हूं। मेरी कोई जाति नहीं है, कोई धर्म नहीं है। मैं एक कलाकार थी और कलाकार ही रहूंगी।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
After back out with Congress Party Sapna Choudhary revealed shocking thing
sapna choudhary - फोटो : social media

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की खबर पर मां नीलम ने कहा कि जितने मुंह उतनी बातें होती हैं। फिलहाल मीडिया और सोशल मीडिया पर जो भी चर्चा चल रही है, वह महज अफवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि वह भी एक सेलेब्रिटी हैं, जिनके साथ फोटो वायरल हो रही हैं वह भी सेलेब्रिटी हैं। एक साथ फोटो खिंचवाने से यह साबित नहीं होता कि वह किसी पार्टी में शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन
After back out with Congress Party Sapna Choudhary revealed shocking thing
sapna choudhary - फोटो : file photo

हरियाणा के रोहतक से 'बिग बॉस' के घर तक पहुंचने वाली सपना को 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' और 'तेरी आख्यां दा काजल' जैसे गानों ने यू ट्यूब सनसनी और सोशल मीडिया स्टार बनाया। आज फेसबुक पर उनके लगभग 30 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख फॉलोअर हैं। सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत 'रागिनी' के नाम से जाना जाता है। वो 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed