{"_id":"5a916d6d4f1c1b2d068b865e","slug":"after-batti-gul-meter-chalu-yami-gautam-will-play-the-action-role-in-the-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस किरदार को बड़े पर्दे पर निभाएंगी यामी गौतम, ले रही हैं खास ट्रेनिंग ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार इस किरदार को बड़े पर्दे पर निभाएंगी यामी गौतम, ले रही हैं खास ट्रेनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामी गौतम जल्द ही शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि यामी इस फिल्म के बाद ऐसे किरदार में नजर आएंगी जिसे उन्होंने अभी तक पर्दे पर नहीं निभाया है।
Yami Gautam
दरअसल, सोशल मीडिया पर यामी गौतम का जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वह आजकल घंटों जिम में पसीना बहा रही हैं। जिसके पीछे की वजह उनकी आने वाली फिल्म बताई जा रही है।
Yami Gautam
सूत्रों की मानें तो 'बत्ती गुल मीटर चालू' के अलावा यामी की झोली में एक और फिल्म है। इस फिल्म में वह एक्शन करती नजर आएंगी और इसी वजह से वह जिम में ज्यादा वक्त बिता रही हैं। इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन यामी ने अपने रोल के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam
आपको बता दें, 'बत्ती गुल मीटर चालू' में यामी वकील का किरदार निभा रही हैं। जिसके लिए वह हिंदी साहित्य की सहायता ले रही हैं। इस फिल्म में यामी के अलावा शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को श्री नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।