फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11 के बाद फिर से सलमान करेंगे छोटे पर्दे पर कमबैक, इस शो में दिखाएंगे दम

Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
after bigg boss 11 salman khan will go air dus ka dum
salman khan

छोटे पर्दे पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 11 की जबरदस्त सफलता से चैनल से लेकर शो के होस्ट सलमान खान बहुत खुश है। अब सलमान के फैंस के खुशखबरी है। कलर्स और सलमान खान फिर से साथ काम करने वाले हैं और एक दूसरे रियलिटी शो को होस्ट करेंगे।

after bigg boss 11 salman khan will go air dus ka dum
salman khan

जी हां, सलमान खान जल्द ही फिर से छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे। वह इंटरनेशनल रियलिटी गेम 'पावर ऑफ टेन' के इंडियन वर्जन 'दस का दम' को होस्ट करने वाले हैं। इस शो के कंटेस्टेंट को 5 सवालों के सही जवाब देने पर 10 करोड़ का ईनाम दिया जाता है। बता दें कि 'दस का दम' का यह तीसरा सीजन होगा। इससे पहले के दोनों सीजन भी सलमान ने ही होस्ट किया है।

after bigg boss 11 salman khan will go air dus ka dum
salman khan

'दस का दम' पहले जून से ऑन एयर होने वाला था लेकिन अब शो के मेकर्स ने इसे 9 मई से शुरू करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान इस शो के प्रोमो की शूटिंग 9 फरवरी को करेंगे। यह शो का पहला प्रोमो होगा। सलमान प्रोमो में ऑडिशन के लिए जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
after bigg boss 11 salman khan will go air dus ka dum
salman khan

'दस का दम' का पहला सीजन 2008 में टेलीकास्ट हुआ था। पहले सीजन के जबरदस्त कामयाब होने के बाद इसका दूसरा सीजन 2009 में आया। अब करीब 8 साल के लंबे गैप के बाद वीकेंड में यह शो फिर से प्राइम टाइम स्लॉट में लौटने वाला है।

विज्ञापन
after bigg boss 11 salman khan will go air dus ka dum
Race 3

सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' के पहले शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद वह आगे के शूट के लिए अबु धाबी और दुबई रवाना हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed