{"_id":"604a5cd38ebc3ee64c6c0e12","slug":"after-boyfriend-ranbir-kapoor-tests-positive-for-covid-19-alia-bhatt-posts-health-update-says-she-s-back-at-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर को कोरोना होने के बाद सामने आई आलिया भट्ट की रिपोर्ट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर को कोरोना होने के बाद सामने आई आलिया भट्ट की रिपोर्ट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि कोविड-19 के लिए उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक (नेगेटिव) आई है और अपने चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद आलिया के भी इससे संक्रमित होने की अफवाह थी। आलिया रणबीर और भंसाली के साथ ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’की शूटिंग कर रही थी।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं मेरी सेहत को लेकर चिंता जताने वाले आपके संदेशों को पढ़ रही हूं। मैं कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हूं और अपने चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद मैं आज से काम पर लौट आई हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं अपना ध्यान रख रही हूं। आप भी कृपया ऐसा ही करें। आप सभी को प्यार। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।’’
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
अभिनेत्री ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से शारीरिक दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने का आग्रह किया। बता दें कि महाराष्ट्र और खासतौर से मुंबई में कोरोना के फिर से हो रहे प्रसार के लपेटे में मंगलवार को प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेता रणबीर कपूर भी आ गए। इसके चलते भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।'
उधर, निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की पूरी यूनिट में हड़कंप मचा रहा। फिल्म की शूटिंग इसके बाद रोक दी गई है और पूरी यूनिट का फिर से कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के भी क्वारंटीन होने की जानकारी मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।